फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: जैस्मीन भसीन का बॉडीगार्ड बोलने वालों को अली गोनी ने दिया करारा जवाब, कही ये बात

Sat, 17 Oct 2020 04:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 17 Oct 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Aly Goni answering to trollers who called him Jasmin Bhasin bodyguard for support her
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram: alygoni

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जैस्मीन भसीन इन दिनों सलमान खान के चर्चित और विवादित टीवी शो बिग बॉस के सीजन 14 का हिस्सा हैं। अपने खेल और रणनीति की वजह से जैस्मीन भसीन काफी सुर्खियों में भी हैं। वहीं शो के बाहर जैस्मीन भसीन के फैंस और करीबी उनके जीतने की कामना करते रहते हैं। ऐसे में जैस्मीन भसीन की जीत की कामना करने की वजह से अभिनेता अली गोनी को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है।

Bigg Boss 14 Aly Goni answering to trollers who called him Jasmin Bhasin bodyguard for support her
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni

जैस्मीन भसीन को सपोर्ट करने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अली गोनी को उनका बॉडीगार्ड तक बोल दिया। अब इन ट्रोलर्स को अली गोनी ने करारा जवाब दिया है। अली गोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से हैं। ट्रोल करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स को उन्होंने ट्विटर पर करारा जवाब दिया है। साथ ही कहा कि वह अपने दोस्तों के लिए जिंदगी भी कुर्बान कर सकते हैं। 

Bigg Boss 14 Aly Goni answering to trollers who called him Jasmin Bhasin bodyguard for support her
अली गोनी - फोटो : file photo

अली गोनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'लोग बोल रहे हैं मैं ज्यादा सपोर्ट कर रहा हूं, बॉडीगार्ड और पता नहीं क्या क्या... तो बच्चों सुनों इसे दोस्ती बोलो या प्यार बोलो ! मैं ऐसे ही दोस्ती निभाता हूं जब निभाने का टाइम आता है। हम जान भी देते हैं दोस्ती के लिए। क्या करें हम तो ऐसे ही हैं भाई साहब, धन्यवाद। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Aly Goni answering to trollers who called him Jasmin Bhasin bodyguard for support her
अली गोनी - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर अली गोनी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके और जैस्मीन भसीन के फैंस इस ट्वीट को पसंद कर दे रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को अली गोनी ने इंस्टाग्राम के जरिए जैस्मीन भसीन को बिग बॉस शो में बने रहने के लिए अपने फैंस से उन्हें वोट करने की अपील की थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‼️Voting lines are open till 11:30pm tonight.. let’s show some love to our girl @jasminbhasin2806 ❤️ who is giving her best and killing it 💪🏼 jis jis ne abhi tak vote nahi kiya abhi jaaiye voot app pe vote kijiye 🙏🏼❤️ dil se thank u sab ko 💜

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 ~ علی گونی (@alygoni) on

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Aly Goni answering to trollers who called him Jasmin Bhasin bodyguard for support her
जैस्मीन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806

अली गोनी ने जैस्मीन भसीन के साथ अपनी तस्वीर साझा की और फैंस से उन्हें वोट करने की अपील की थी, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। बहुत से लोगों ने अली गोनी को जैस्मीन भसीन का बॉडीगर्ड बोला। जिसका अभिनेता ने अब इस अंदाज में जवाब दिया है। आपको बता दें कि मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि अली गोनी और जैस्मीन भसीन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों ने कभी भी इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

पढ़ें: Smita Patil: न जमाने की सुनी, न सुनी घरवालों की, मोहब्बत की इस बागी ने लिखी अनोखी प्रेम कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed