फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘हमारी वाली गुड न्यूज’ की शूटिंग पर जूही परमार को मिला खास तोहफा, तस्वीरें देख तो निहाल हो जाएंगे

Sat, 17 Oct 2020 03:40 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 17 Oct 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Juhi Parmar gets special gift on shooting of Hamari Wali Good News
जूही परमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्तूबर के फेस्टिव महीने में जी टीवी अपने दर्शकों के लिए कार्यक्रमों की बहार लेकर आ रहा है और इसी कड़ी में यह चैनल दिखा रहा है भारतीय समाज में सास-बहू के बदलते रिश्तों का बिल्कुल नया अंदाज। भारतीय टेलीविजन पर अक्सर इस रिश्ते में थोड़ी खींचतान, ऊंच-नीच और कहासुनी दिखाई जाती है, लेकिन अब जी टीवी के नए शो ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ में यह रिश्ता विश्वास, उम्मीद और दोस्ती की डोर से बंध जाएगा, जहां दोनों एक दूसरे की खातिर हर जोखिम उठाने को तैयार हैं। असल में इस शो में एक बहू नव्या और उसकी सास रेणुका अपने परिवार को वो बहुप्रतीक्षित गुड न्यूज देने के लिए आपस में अपनी भूमिकाओं की अदला-बदली कर लेती हैं।
Juhi Parmar gets special gift on shooting of Hamari Wali Good News
जूही परमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मशहूर अदाकारा जूही परमार जी टीवी पर शुरू हो रहे इस नए और दिलचस्प शो में रेणुका का रोल निभाएंगी। जहां उनके सभी फैंस एक बार फिर उन्हें टीवी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं उनकी बेटी समायरा भी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। जूही बताती हैं, “समायरा घर पर मुझे मिस करती है, लेकिन वो मुझे टीवी पर वापस देखने के लिए बहुत उत्साहित है।”

Juhi Parmar gets special gift on shooting of Hamari Wali Good News
बेटी के साथ जूही परमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने नए शो की खबर अपनी बेटी को देने के बारे में बताते हुए जूही ने समायरा का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। जूही ने कहा, “जब मैंने पहली बार उसे इस शो के बारे में बताया, तो उसे बहुत आश्चर्य हुआ। इस महामारी को देखते हुए उसे चिंता भी हो रही थी, लेकिन जब मैंने उसे समझाया कि मैं सभी सावधानियां बरतने वाली हूं और मैंने ये रोल इसलिए लिया है क्योंकि मुझे ये किरदार बहुत अच्छा लगा, तो वो समझ गई। असल में मेरी शूटिंग के पहले दिन उसने जो किया, वह देखकर मैं हैरान रह गई।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Parmar gets special gift on shooting of Hamari Wali Good News
बेटी के साथ जूही परमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जूही बताती हैं, “मेरी बेटी ने न सिर्फ मुझे शूटिंग पर सावधानियां बरतने की याद दिलाई, बल्कि मुझे अपना मास्क और सैनिटाइजर भी दे दिया। मेरे लिए उसकी मासूमियत और प्यार को देखकर मेरा दिल भर आया। जब मैं शूटिंग के लिए बाहर होती हूं, तो मेरे पैरेंट्स उसका ख्याल रखते हैं। जब मैं घर लौटती हूं तो मैं शावर जरूर लेती हूं ताकि उसे गले लगा सकूं और उसके साथ वक्त बिता सकूं। समायरा इस समय घर पर अपने ग्रैंडपैरेंट्स के साथ हमारी वाली गुड न्यूज के प्रीमियर नाइट की प्लानिंग में बिजी है।”

विज्ञापन
Juhi Parmar gets special gift on shooting of Hamari Wali Good News
बेटी के साथ जूही परमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक आगरा की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो तिवारी परिवार की कहानी है, जो बहुत-से दूसरे परिवारों की तरह घर में एक नन्हे मेहमान के आने की गुड न्यूज सुनने को तरस रहा है, जो उनकी जिंदगी में खुशियां लेकर आएगा। लेकिन इस बार मामला जरा अलग है। यहां बच्चे ना हो पाने पर अपनी बहू को नीचा दिखाने या उस पर दबाव डालने की बजाय एक सास खुद ही एक नई पहल करेगी। वो अपनी उम्र और ‘लोग क्या कहेंगे’ जैसी बातों को दरकिनार करके अपने पति के साथ मिलकर एक बच्चे को जन्म देने का फैसला करती है ताकि वो परिवार में वह गुड न्यूज दे सके जिसका उन सभी को इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed