रियलिटी शो बिग बॉस 14 में मौजूद कंटेस्टेंट किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार शो में कुछ दिनों के लिए बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान तूफानी सीनियर्स बनकर आए हैं। ऐसे में यह सभी बिग बॉस 14 में मौजूद फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स को काम देते रहते हैं। वहीं काम को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला और रुबीना दिलैक में बहस हो गई है।
Bigg Boss 14: घर के काम को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला से भिड़ीं रुबीना दिलैक, सब्जी काटने से शुरू हुआ विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स टीवी ने बिग बॉस 14 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो प्रोमो में गौहर खान कहती हैं कि जिन्हें खाना बनाना है उन्हें भी सब्जियां काटनी हैं, लेकिन वह लोग नहीं कर रहे हैं। इस पर रुबीना दिलैक कहती हैं कि अगर सब्जी काटना खाना बनाने का हिस्सा है तो आज जो सब्जी काट रहे हैं वह खाना बनाएंगे मैं आज सब्जी काटूंगी।
रुबीना दिलैक वीडियो में आगे कहती हैं कि अगर इस घर में सब सदस्यों का बराबर का हिस्सा है तो काम में मदद करें। उसका मुद्दा न बनाएं। घर के इतने लोगों के लिए दो लोगों द्वारा सब्जी काटाना और खाना बनाना मुश्किल काम है। इस पर सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान से कहते हैं कि इनको ड्यूटी से निकालो और फिर रुबीना से कहते हैं कि यह आपका काम है तो आपको ही करना पड़ेगा।
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि पवित्र पुनिया भी सिद्धार्थ शुक्ला से सहमत होती हैं। वहीं वीडियो के आखिरी में दिखाया गया है कि रुबीना दिलैक, सिद्धार्थ शुक्ला पर चीखते हुए कहती हैं कि आप बेवजह बोल रहे हैं। साथ ही वह इसको अनुचित बताती हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
आपको बता दें कि बिग बॉस में इस बार सीनियर्स ने जूनियर्स के जिम्मे कई काम सौंपे हैं। हालांकि इस हफ्ते ही हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान घर से बाहर चले जाएंगे। जिसके बाद देखना होगा कि कंटेस्टेंट बगैर सीनियर्स के किस तरह का खेल दिखाते हैं। चर्चा है कि तीनों सीनियर्स के बाहर होने के बाद गौतम गुलाटी शो में जा सकते हैं। गौतम सीजन आठ के विजेता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट कर संकेत दिए कि वो घर में एंट्री करेंगे। इसके अलावा इस हफ्ते दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी पहुंच सकते हैं।
पढ़ें: Navratri 2020: 'चलो बुलावा आया है' से लेकर 'जय मां दुर्गा' तक, नवरात्रि पर सुनें ये 10 गानें