फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: शो से निकलते ही सारा गुरपाल ने कहा, 'मेरे साथ हुआ अन्याय', सीनियर्स के फैसले पर बोली ये बड़ी बात

Sat, 17 Oct 2020 10:18 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 17 Oct 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sara Gurpal says her eviction from the salman khan show was unfair
सारा गुरपाल - फोटो : बिग बॉस

पंजाबी गायिका और अभिनेत्री सारा गुरपाल ने बिग बॉस 14 के घर से सीनियर्स द्वारा उन्हें बाहर करने के फैसले को अनुचित बताया है। रियलिटी शो बिग बॉस 14 के शो से सबसे पहले बाहर होने वाली कंटेस्टेंट सारा गुरपाल हैं। उन्हें बीते सोमवार को शो के तूफानी सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान ने फैसला लेते हुए बिग बॉस के घर से बेघर किया था। जिसको अब सारा गुरपाल ने पूरी तरह से अनुचित फैसला बताया है।

Bigg Boss 14 Sara Gurpal says her eviction from the salman khan show was unfair
सलमान खान, सारा गुरपाल - फोटो : instagram: colorstv

सारा गुरपाल ने यह बात सोशल मीडिया के जरिए कही है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने दर्शकों के मिले प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ ही उनको बिग बॉस के घर से बेघर करने के सीनियर्स के फैसले को पूरी तरह से अनुचित बताया। वीडियो में सारा गुरपाल ने कहा, 'मैं बस सभी को बताना चाहता हूं कि मैं उसी गरिमा के साथ लौटी हूं जिसके साथ मैंने बिग बॉस 14 में प्रवेश किया था। दर्शकों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। वापस आने के बाद, मैं सब कुछ देख रही हूं और मैं अभिभूत हूं।'

Bigg Boss 14 Sara Gurpal says her eviction from the salman khan show was unfair
सिद्धार्थ शुक्ला, सारा गुरपाल - फोटो : instagram: realsidharthshukla/saragurpals

बिग बॉस के घर से बेघर करने के फैसले पर सारा गुरपाल ने किसी का नाम लिए बिना कहा, 'मेरे साथ अन्याय हुआ। अगर दर्शक मुझे शो के बाहर करते तो मैं सोचती कि उन्हें मेरा व्यक्तित्व पसंद नहीं आया था और मुझे बदलने की जरूरत है, लेकिन जनता मुझे और मेरे व्यक्तित्व को पसंद कर रही थी, लेकिन यह सब एक इंसान (सिद्धार्थ शुक्ला) की वजह से हुआ जोकि पूरी तरह से अनुचित था'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sara Gurpal says her eviction from the salman khan show was unfair
सारा गुरपाल - फोटो : सोशल मीडिया

सारा गुरपाल ने वीडियो में आगे कहा, 'टास्क से लेकर घर का काम करने तक मैंने सब कुछ किया। इसके लिए मुझे गर्व है। यहां तक की हिना और गौहर भी इस फैसले के खिलाफ थीं और वह मुझे जाने नहीं देना चाहती थीं।' इसके साथ ही सारा गुरपाल ने वीडियो के पोस्ट में भी अपने फैंस और दर्शकों के शुक्रिया अदा किया। साथ ही लिखा, 'यह फैसला अगर आप लोग लेते तो मुझे खुशी होती।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I'm taking this chance to thank my audience from the core of my heart. Its only with your love and support that I'm here at this stage of my life. However, I would’ve been happy if this decision was brought in place by you guys. But life’s pretty unfair and you gotta deal with it. Thanks again for everything❤️ @vootselect @colorstv #BiggBoss #BiggBoss14 #BiggBoss2020 #BiggBoss #SalmanKhan #Voot #ColorsTv #SaraGurpal #Colors

A post shared by Sara Gurpal (@saragurpals) on

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Sara Gurpal says her eviction from the salman khan show was unfair
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

सारा गुरपाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि बीते सोमवार को बिग बॉस 14 में सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को वजह बताते हुए नॉमेनिट किया। ज्यादातर वोट निशांत और राहुल वैद्य के खिलाफ हुए लेकिन उस समय सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए जब बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स को खास पावर दी। नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स यानी सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान को किसी एक को बिग बॉस के घर से बेघर करने की पावर दी। सिद्धार्थ ने घर से बाहर करने के लिए सारा का नाम लिया, जबकि हिना और गौहर निशांत के नाम पर सहमत दिखे। हालांकि जब बाद में बिग बॉस ने तीनों का फैसला पूछा तो सभी ने सारा का नाम लिया। जिसके चलते सारा गुरपाल बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं।

पढ़ें: कोरोना को मात देने के बाद वर्कआउट करती नजर आईं तमन्ना भाटिया, वीडियो हो रहा वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed