बिग बॉस 14 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अगले हफ्ते इस सीजन का विनर मिल जाएगा। घर में फिलहाल अली गोनी, राखी सावंत, राहुल वैद्य, रुबिना दिलैक और निक्की तंबोली हैं। वहीं, लगातार आ रहे वोटिंग ट्रेंड्स को देखकर दर्शकों में बैचेनी भी बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड्स में राहुल वैद्य सबसे आगे चल रहे थे और निक्की तंबोली का नाम सबसे लास्ट था।
Bigg Boss 14: फिनाले में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य में होगी टक्कर, कट सकता है राखी सावंत का पत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबकि ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड में रुबीना दिलैक को जबरदस्त झटका लगा था। दरअसल, इस सीजन के दौरान ऐसा पहली बार हुआ जब रुबीना का नाम वोटिंग ट्रेंड्स में नीचे आया था। हालांकि, ताजा वोटिंग ट्रेंड में बदलाव देखने को मिला है। इसमें एक बार फिर से रुबीना दिलैक सबसे आगे चल रही हैं। जबकि राहुल वैद्य दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर अली गोनी और चौथे नंबर पर निक्की तंबोली है और पांचवें और नंबर पर राखी सावंत हैं।
सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि फिनाले वाले दिन रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। साथ ही लगभग वोटिंग ट्रेंड्स में अक्सर राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक का नाम सबसे ऊपर होता है। वोटिंग ट्रेंड्स में लगातार निक्की तंबोली और राखी सावंत का नाम सबसे नीचे है। ऐसे में मिड वीक इविक्शन के दौरान इन्हीं में से किसी एक को घर से बाहर निकाला जा सकता है। बता दें कि शो को राखी सावंत और निक्की तंबोली ने काफी दिलचस्प बनाया है।
इसी बीच रुबीना दिलैक के फैंस ने ट्विटर पर #VoteForRubinaDilaik ट्रेंड करा दिया है। ट्विटर पर अब तक रुबीना के लिए 2 लाख 45 हजार से ज्यादा ट्वीट्स हो चुके हैं। इससे पहले रुबीना दिलैक के फैंस ने महज 35 घंटों के अंदर उनके लिए 12 मिलियन से ज्यादा ट्वीट्स किए थे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि रुबीना के फैंस ने बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
बिग बॉस 14 का फिनाले इस शनिवार और रविवार यानी 20-21 फरवरी की रात को होगा। सलमान खान घर में बचे पांच कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस 14 की ट्रॉफी की झलक पहले ही दिखा चुका है। बिग बॉस 14 के विजेता को 50 लाख रुपए कैश प्राइज मिलेगा। हालांकि इस कैश प्राइज में जीएसटी भी काटा जाएगा। इससे पहले, राखी सावंत ने एटीएम टास्क के दौरान 14 लाख रुपए में अपने फिनाले वीक के लिए दांव पर लगाया था, जिसके बाद बिग बॉस ने विनिंग अमाउंट को 36 लाख रुपए कर दिया था।