{"_id":"61747300f34a0b46545265ff","slug":"bigg-boss-15-actor-maniesh-paul-asked-funny-questions-to-salman-khan-and-also-asked-him-to-perform-dance-on-his-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: अभिनेता मनीष पॉल ने सलमान खान से पूछे ऐसे- ऐसे सवाल, जवाब देने पर करना पड़ा ये काम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: अभिनेता मनीष पॉल ने सलमान खान से पूछे ऐसे- ऐसे सवाल, जवाब देने पर करना पड़ा ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 के इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में एक बार फिर शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान घरवालो से मिलने पहुंचे। आज प्रसारित हुए एपिसोड में जहां सलमान बीते हफ्ते करण कुंद्रा की हरकत पर उन्हें नसीहत देते नजर आए। वहीं, शो में बतौर मेहमान पहुंचे सेलिब्रिटा ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दरअसल, आज के एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आईं बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी अभिनेत्री हिना खान और मशहूर एंकर और अभिनेता मनीष पॉल।
शो में पहुंचीं हिना खान ने जहां घरवालों के साथ जमकर मस्ती की तो वहीं मनीष ने सलमान खान की ही क्लास लगा डाली। मंच पर पहुंचे मनीष पॉल ने सलमान से कहा कि वह उनके शो में एक छोटा सा शो शुरू करना चाहते हैं, जिसका नाम होगा पॉल खोल। इस शो को शुरू करते हुए मनीष ने सबसे पहले सलमान खान को ही इसका कंटेस्टेंट बना डाला।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इसके बाद मनीष ने सलमान से कहा कि वह उनसे कुछ सवाल पूछेंगे। इन सवालों का जवाब हां होने पर उन्हें वह करना होगा, जो मनीष उनसे करने को कहेंगे। इस पर सलमान कहते हैं कि वह डांस और गाना छोड़कर सब कर लेंगे।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद मनीष ने सलमान से पूछा कि क्या वह अब भी अपने पिता से डरते हैं? इसका जवाब देते हुए सलमान ने कहा कि वह कभी अपने पिता से डरे नहीं, बल्कि हमेशा से उनकी इज्जत करते रहे हैं। इसके बाद मनीष ने पूछा कि क्या कभी उन्होंने किसी हीरोइन की झूठी तारीफ की है? इस पर हंसते हुए सलमान कहते हैं हमेशा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान मनीष ने सलमान से ऐसे ही कई मजेदार सवाल पूछे और हर एक सवाल का जवाब देने के बाद सलमान अपने गाने के मशहूर स्टेप करते भी नजर आए। इसके बाद अंत में मनीष पॉल और सलमान खान ने सलमान के मशहूर गाने ओ ओ जाने जाना पर मिलकर डांस भी किया।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इसके बाद मनीष घरवालों से मिलने घर के अंदर गए। यहां उन्होंने घर वालों को उनकी कुछ तस्वीरें दिखाते हुए उनकी खिंचाई भी की। इसके बाद मनीष ने घरवालों को हरी मिर्ची, लाल मिर्ची नामक एक टास्क भी करने को दिया। हालांकि, आज का एपिसोड इस टास्क के शुरू होते ही खत्म कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।