बिग बॉस सीजन 15 का तीसरा हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। घर में दर्शकों को जहां प्रतीक और करण कुंद्रा का बड़ा झगड़ा देखने को मिला तो वहीं दूसरी तरफ वीकेंड के वार पर जमकर धमाल हुआ। सलमान खान के अलावा वीकेंड के वार पर हिना खान घर में अतिथि के रूप में पहुंची, जहां उन्होंने ग़ार वालों से कुछ मजेदार टास्क करवाए तो वहीं कुछ लोगों को उन्होंने दर्द भी दिया। लेकिन हमेशा की तरह तेजस्वी ने एक बार फिर से अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया।
Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश बनीं कभी खुशी-कभी गम की पू, सिंबा नागपाल और ईशान सहगल को ऐसे दिए मार्क्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों को दिए ऐसे मार्क्स
तेजस्वी को जब हिना ने उन दोनों को मार्क्स देने के लिए कहा तो वो पहले सिंबा के पास गईं और उन्होंने कभी खुशी कभी गम की पू बनकर सिंबा को माइनस मार्क्स दिए। उसके बाद वो उसी अंदाज में ईशान के पास गईं और पू के अंदाज में बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘नॉट एप्लीकेबल’। तेजस्वी के इस अंदाज को देखने के बाद सभी घरवाले खूब हंसे।
करण ने खिलाई तेजस्वी को डिश
सभी घरवालों की तरह तेजस्वी का भी नंबर आया। तेजस्वी शुरुआत से ही सभी घरवालों को खूब खाना खिलाती हैं और ऐसे में हिना खान ने उन्हें एक ऐसा ही टास्क दिया जहां करण कुंद्रा ने शेजवान और हरी चटनी में मिलाकर स्ट्रॉबेरी खाई। इस दौरान हिना खान ने तेजस्वी को चुनौती देते हुए कहा कि वो बिलकुल भी ये खाते हुए मुंह नहीं बना सकतीं। तेजस्वी ने हिना खान की इस चुनौती को स्वीकार किया।
शुरुआत से ही कर रही हैं दर्शकों का मनोरंजन
तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के सीजन की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। जब ये हैं मोहब्बतें फेम करण पटेल आए थे तो उन्होंने तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा था कि जहां घर के लड़कों का दिमाग चलना बंद होता है वहीं से तेजस्वी का दिमाग चलना शुरू होता है। इसी के साथ तेजस्वी अक्सर घरवालों के साथ ही नहीं बल्कि बिग बॉस से भी मस्ती करते हुए नजर आती हैं।
फराह खान ने बताया था सबसे एंटरटेनिंग सदस्य
सिर्फ बाहर दर्शकों को ही तेजस्वी का गेम अच्छा नहीं लग रहा बल्कि बिग बॉस के दूसरे हफ्ते में अतिथि बनकर आईं फराह खान ने भी तेजस्वी की खूब तारीफ की थी और साथ ही उन्होंने कहा था कि तेजस्वी बहुत ही मनोरंजक प्लेयर हैं। फराह खान ने उन्हें टॉप 2 में जगह दी थी।