फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: मायशा अय्यर की आंखों में खो गए ईशान सहगल, हिना से बोले- कुछ और नहीं दिखता

Sun, 24 Oct 2021 01:34 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 24 Oct 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Ishaan Sehgal lost in the eyes of Miesha Iyer said to Hina nothing else is visible when miesha is here
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बार शो को हर बार से अलग लुक देने लिए बिग बॉस का घर थीम जंगल पर आधारित है। शो की शुरुआत में घर को दो हिस्सों में बांटा गया था। जिसके तहत शमिता, प्रतीक और निशांत मुख्य घर में रह रहे थे। जबकि अन्य सभी सदस्य जंगल वासी की तरह अपने दिन गुजार रहे थे। हालांकि अब घर के सभी सदस्य जंगल को छोड़ मुख्य घर में आ चुके हैं। ऐसे में बीते हफ्ते में शो में इन बदलावों के साथ ही कई हंगामे भी देखने को मिले।

शो में हफ्ते भर हुए इन्हीं विवादों पर शो के होस्ट सलमान खान ने हर बार की तरह इस बार भी वीकेंड का वार एपिसोड में घरवालों की खिंचाई की। इसके साथ ही इस वीकेंड प्रसारित हुए एपिसोड में शो में बतौर मेहमान नजर आईं बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रह चुकी टीवी एक्ट्रेस हिना खान। बिग बॉस के घर पहुंचीं हिना खान ने घरवालों के साथ मिलकर खूब मस्ती और धमाल किया।

 

Bigg Boss 15: Ishaan Sehgal lost in the eyes of Miesha Iyer said to Hina nothing else is visible when miesha is here
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

घरवालों से पोछा लगवाने के बाद हिना ने घर के कुछ अन्य सदस्यों को बैडरूम टास्क करने को कहा। इस टास्क के तहत जोड़ी में आए कंटेस्टेंट्स को गाने पर डांस करते हुए चद्दर तह करनी थी। हालांकि शर्त यह थी इस दौरान किसी के भी हाथ से चद्दर छूटनी नहीं चाहिए।

Bigg Boss 15: Ishaan Sehgal lost in the eyes of Miesha Iyer said to Hina nothing else is visible when miesha is here
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टास्क को शुरू करते हुए सबसे पहले मायशा अय्यर और ईशान सहगल की जोड़ी को बुलाया गया। इसके बाद हिना ने दोनों को टास्क समझाते हुए टास्क करने को कहा। इस दौरान इस कपल के लिए मशहूर गाना लहू मुंह लग गया बजाया गया। टास्क को करते हुए मायशान ने अपनी रोमांटिक परफॉर्मेंस से आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Ishaan Sehgal lost in the eyes of Miesha Iyer said to Hina nothing else is visible when miesha is here
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

मायशा और ईशान ने इस रोमांटिक गाने में काफी ग्लैमरस परफॉर्मेंस दी। दोनों की इस परफॉर्मेंस से शो का पारा काफी हाई हो गया। वहीं, घर वालों ने भी मायशान के इस बेहद रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस को जमकर एंजॉय किया। हालांकि इस दौरान हिना खान ईशान की खिंचाई करती भी नजर आईं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Ishaan Sehgal lost in the eyes of Miesha Iyer said to Hina nothing else is visible when miesha is here
मायशा अय्यर, ईशान सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, टास्क को करते हुए ईशान मायशा के साथ डांस करने में इतना खो गए कि उन्होंने चद्दर बीच में ही छोड़ दी। इस पर हिना ने कहा कि आपको मैंने चद्दर पकड़ने को कहा था, पर आप मायशा को पकड़ने लगे। जवाब देते हुए ईशान हिना से कहते हैं कि मुझे मायशा की अलावा कुछ और दिखाई नहीं देता, जिसे सुन मायशा शर्म से लाल हो जाती हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed