{"_id":"61745cfd546f2d26350c359c","slug":"bigg-boss-15-bigg-boss-ex-contestant-hina-khan-reached-the-show-got-these-members-wiped","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: शो में पहुंची बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान, इन सदस्यों से लगवाया पोछा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: शो में पहुंची बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान, इन सदस्यों से लगवाया पोछा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 24 Oct 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन ने रोजाना नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई बवाल होते रहता है। इस बार शो में पहले दिन से ही घर में घमासान मचा हुआ है। वहीं, हफ्ते के आखिर में शो के होस्ट सलमान खान वीकएंड का वार एपिसोड में पूरे हफ्ते घरवालों से हुई गलतियों की सजा और उन्हें नसीहत देते नजर आते हैं।
घरवालों की गलतियों का हिसाब- किताब करने के साथ ही सलमान खान घरवालों के साथ मस्ती करते भी नजर आते हैं। इतना ही नहीं हर हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में आने वाले मेहमानों के कारण दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज भी देखने को मिलता है। इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आईं बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रह चुकी मशहूर अभिनेत्री हिना खान।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
हिना खान ने शो में काफी शानदार अंदाज में एंट्री ली। उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज में मशहूर गीत लग जा गले गाकर मंच पर एंट्री ली। इसके बाद सलमान से बात करते हुए उन्होंने शो के बीते तीन हफ्तों के बारे में चर्चा की। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने घर के कुछ सदस्यों की तारीफ भी की। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर घरवालों के साथ ढेर सारी मस्ती भी की।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
हिना खान के घर में जाते ही सभी घरवाले खुशी से झूम उठे। इस दौरान हिना ने भी घर वालों के साथ जमकर एंजॉय किया। साथ ही अभिनेत्री घर के सभी सदस्यों को सफाई का पाठ भी पढ़ाया। दरअसल, हिना ने टास्क के तौर पर घर के कुछ सदस्यों को पोछा लगाने का काम दिया। पोछा लगाने के लिए हिना ने शो के मशहूर बिस्किट बॉयज यानी विशाल, उमर, ईशान और सिंबा को चुना। इसके बाद उन्होंने शमिता से कहा कि वह टेबल पर सॉस गिराकर उसे गंदा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद हिना ने उमर- विशाल और फिर सिंबा- ईशान को गाने की धुन पर पोछा लगाने को कहा। टास्क को करते हुए सबसे पहले उमर और विशाल ने आस्था गिल के मशहूर गाने तेरा बज मुझे जीने ना दे पर बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में पोछा लगाया। दोनों ही कंटेस्टेंट का यह रूप देख हिना खान समेत घर के सभी सदस्य हंस-हंस कर लोटपोट हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद बारी आई ईशान और सिंबा की जिन्होंने मशहूर गाने टच मी टच मी की धुन पर पोछा लगाया। टास्क पूरा होने के बाद हिना ने घर की सभी लड़कियों को इन बिस्किट बॉयज के डांस को नंबर देने को कहा। इस पर सभी लड़कियों ने अपनी अपनी राय रखते हुए चारों बिस्किट बॉयज को 5 में से नंबर दिए और उमर को विजेता घोषित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।