बिग बॉस 15 शुरू से ही लगातार दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। क्योंकि इस सीजन की शुरुआत से ही घर में बहुत ड्रामा दर्शकों को देखने को मिल रहा है। बिग बॉस का ये तीसरा हफ्ता काफी धमाकेदार रहा क्योंकि इस हफ्ते बिग बॉस ने सभी को मुख्य घर में एंट्री दे दी है। लेकिन घर में एंट्री लेने के लिए घरवालों को भारी कीमत चुकानी पड़ी। वीकेंड के वार में जहां सलमान खान कई घरवालों की क्लास लगाई तो वहीं घरवालों के निशाने पर जय भानुशाली आए।
Bigg Boss 15: घरवालों के निशाने पर आए जय भानुशाली, सभी ने बताया फेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय को बताया सबसे फेक कंटेस्टेंट
प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, अफसाना खान, अकासा सिंह सहित कई घरवाले जय के खिलाफ नजर आए। इस हफ्ते हुए टास्क को लेकर घरवालों ने इस टास्क में अपनी नाराजगी जताई। हर किसी ने घर में जय पर निशाना साधते हुए उन्हें सबसे फेक कंटेस्टेंट बताया। सिर्फ इतना ही घरवालों प्रतीक सहजपाल ने जय भानुशाली पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप इतने ही अडिग थे तो आपको अपने फैसले पर रहना चाहिए था।
जय ने कहा घरवालों को देखकर लिया फैसला
जय ने घरवालों को अपनी बात समझाते हुए कहा कि अगर वो उस जगह अकेले होते तो वो इस फैसले से पीछे हट जाते, लेकिन यहां पर उनके पीछे पांच और सदस्य थे जो बिना खेले गेम में रहना डिजर्व करते थे। जय ने कहा कि उन्होंने ये फैसला अकेले लिया था, लेकिन किसी को भी ये नहीं कहा था कि वो अपने पैसो में से पैसे दे।
तेजस्वी ने दिया जय का साथ
जहां कई घरवालों ने इस टास्क में जय पर निशाना साधा तो वहीं जय ने सबसे अलग हटकर जय का समर्थन किया। तेजस्वी ने कहा, ‘मैं जय के प्रिंसिपल से सहमत हूं। उन्होंने पहले वो फैसला अपने लिए किया था लेकिन बाद में जब उन्हें लगा कि कही न कहीं लोग इस चीज में फंस रहे हैं तो उन्होंने एकदम सही कदम उठाया।
जय को कहा आपका डर आपको ले डूबेगा
सलमान खान ने जय से पूछा, ‘आपके उसूल आपका आदर्श इतना इमेज बचाने वाला स्टैंड लेने की क्या जरूरत थी? जिसका जवाब देते हुए जय ने कहा, ‘मुझे ये गैंबल लग रहा था। सलमान खान ने जय को समझाते हुए कहा कि गेम खेलकर तुम लोगों पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते थे इसी के साथ बहुत सारा पैसा भी तुम बचा सकते थे। सलमान खान ने जय को सलाह देते हुए ये भी कहा कि ‘ये जो आपका डर है न उसे निकाल दो, क्योंकि आपका डर आपको ले डूबेगा’