फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: नॉमिनेशन की प्रक्रिया से पहले घर में बवाल, प्रतीक सहजपाल और ईशान सहगल के बीच हुई लड़ाई

Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 15 Before the process of nomination there was a fight between Prateek Sahajal and Ishaan Sehgal in the house
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस का सीजन 15 अपने लड़ाई-झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। ये शो बेशक अपने पहले ही दिन से दो हिस्सों में बंटा हुआ है, जहां एक तरफ ओटीटी में नजर आ चुके प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी हैं, तो दूसरी तरफ जंगलवासी के रूप में सभी कंटेस्टेंट्स हैं, जो घर के बाहर वाले एरिया में रह रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच इस सीजन में रोज एक नया बवाल भी देखने को मिल रहा है। शो में पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। 11 अक्तूबर के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

 
इस एपिसोड में प्रतीक सहजपाल और ईशान सहगल के बीच लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला। इतना ही नहीं, इस दौरान ईशान ने प्रतीक के लिए अपशब्द का इस्तेमाल भी किया, जिसके बाद सभी लोगों ने मिलकर दोनों की लड़ाई को शांत करवाया।
 
Bigg boss 15 Before the process of nomination there was a fight between Prateek Sahajal and Ishaan Sehgal in the house
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

हुआ ये कि, बिग बॉस में जंगलवासियों को घर में जाने का रास्ता बनाना है, जिसके लिए उन्हें समय-समय पर जंगल एरिया में मौजूद गुफा में सामान दिया जाएगा, जिससे सभी लोग मिलकर अपना रास्ता बनाएंगे। 11 अक्तूबर के एपिसोड में भी यही हुआ। जब जंगल में मौजूद गुफा में बिग बॉस की तरफ से रास्ता बनाने का सामान दिया गया, तो प्रतीक ने जंगलवासियों को रोकने की कोशिश की, जिसकी वजह से ईशान सहगल को पैर में मामूली चोट लग गई, जिसकी वजह से वह काफी भड़क गए।

Bigg boss 15 Before the process of nomination there was a fight between Prateek Sahajal and Ishaan Sehgal in the house
ईशाान सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान ईशान ने प्रतीक को ठीक से खेलने की सलाह दी। इतना ही नही, ईशान ने प्रतीक को ये भी कहा कि, अगर घर में बल का प्रयोग होता है, तो वह भी बल का प्रयोग करेंगे। इसके बाद प्रतीक ने भी ईशान की बातों का जवाब दिया। इस बातचीत में ईशान ने प्रतीक को गधा कहा, तो दूसरी तरफ प्रतीक भी ईशान को बराबर जवाब देते दिखे। इतना ही नहीं, दोनों ही बार-बार लड़ने के लिए भी आगे आ रहे थे। बाकी घरवालों ने बीच में आकर दोनों की लड़ाई को खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 15 Before the process of nomination there was a fight between Prateek Sahajal and Ishaan Sehgal in the house
बिग बॉस 15 लाइव: एक-दूसरे को टक्कर देंगे 15 प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि, बिग बॉस में इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस दौरान जंगलवासियों के बीच एक प्रक्रिया की गई, जिसमें दो-दो कंटेस्टेंट को मिलकर किसी एक कंटेस्टेंट का नॉमिनेशन में डालना था। इस बार भी पिछले हफ्ते की तरह शमिता, प्रतीक और निशांत से जंगलवासियों को नॉमिनेट करने की पॉवर छीन ली गई।

विज्ञापन
Bigg boss 15 Before the process of nomination there was a fight between Prateek Sahajal and Ishaan Sehgal in the house
salman khan bigg boss

इस हफ्ते बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान विशाल कोटियन, विधि पांड्या, अफसाना खान, डॉलर, अकासा सिंह और ईशान सहगल नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना ये होगा कि, इस हफ्ते कौन घर से बाहर होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed