फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में एंट्री लेने से पहले आया था अफसाना खान को पैनिक अटैक, विवादों से रहा है गहरा नाता

Sun, 03 Oct 2021 01:12 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 03 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant afsana khan Know the interesting facts about her life career net worth
अफसाना खान - फोटो : Instagram

बिग बॉस 15 का आगाज हो चुका है। इस सीजन में कई जाने-माने चेहरे नजर आ रहे हैं। इस सीजन में पंजाबी सिंगर अफसाना खान भी नजर आ रही हैं। गायिका अफसाना खान को सिंगिंग रिएलिटी शो राइजिंग स्टार में हिस्सा लेने के बाद लोकप्रियता मिली। अफसाना खान ने कई बड़े पंजाबी सिंगर्स के साथ गाने गाए। अफसाना पंजाबी इंडस्ट्री में सिर्फ अपनी गायिकी के लिए नहीं बल्कि विवादों के लिए भी मशहूर है। हालांकि बिग बॉस लिए जब अफसाना का नाम सामने आया तो उससे पहले उन्हें पैनिक अटैक आ गया था।



पंजाब में हुआ था जन्म

अफसाना खान का जन्म 13 जून 1994 में पंजाब के श्री  मुक्तसर साहिब के बादल गांव में हुआ था। अफसाना ने अपनी स्कूलिंग बादल गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। उन्होंने अपने कॉलेज से स्नातक डिग्री हासिल की हुई। खान पंजाबी सिंगर परिवार से जुड़े होने के कारण अफसाना को संगीत में बचपन से ही रुचि थी। उनके पिताजी का नाम र्गीय शीरा खान एव माता का नाम आशा बेगम है। उनके दादा पिता और भाई भी संगीतकार है।

Bigg Boss 15 contestant afsana khan Know the interesting facts about her life career net worth
अफसाना खान - फोटो : Instagram

अफसाना खान का करियर
 
साल 2012 में अफसाना खान ने वॉइस ऑफ पंजाब सीजन 3 सिंगिंग रिएलिटी शो से अपना करियर शुरू किया था। वह शो में टॉप 5 में पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने राइजिंग स्टार नाम के रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। इस शो से अफसाना को बहुत ही लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने जट्टा सारेम वे तू ढाक्का करदे गाना गाया था। जिससे उनकी लोकप्रियता को चार चांद लगे थे।

Bigg Boss 15 contestant afsana khan Know the interesting facts about her life career net worth
अफसाना खान - फोटो : Instagram

इस चीज को लेकर हुआ था विवाद

अफसाना खान तब विवादों में आई थीं, जब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हुई थी। पिछले साल फरवरी में अफसाना पर सरकारी स्कूल में छात्रों के सामने विवादित गाना गाने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। उस विवाद के कारण उनकी काफी आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant afsana khan Know the interesting facts about her life career net worth
अफसाना खान - फोटो : Instagram

बिग बॉस में एंट्री लेने से पहले आया था पैनिक अटैक

एक मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बिग बॉस में आने की खबर जब सामने आई थी उस दौरान ही उन्हें पैनिक अटैक आया था। इसके बाद मेकर्स ने उन्हें मेडिकल सुविधाएं दी थीं। उस दौरान पैनिक अटैक आने के कारण अफसाना ने शो में एंट्री न करने का फैसला किया था। हालांकि बाद में जब उनकी तबीयत ठीक हुई तो वो नजर आईं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant afsana khan Know the interesting facts about her life career net worth
अफसाना खान - फोटो : Instagram

बिग बॉस में मचाएंगी धमाल

अफसाना खान बिग बॉस में जाने वाली 11वीं कंटेस्टेंट बनी। उन्होंने स्टेज पर एक धमाकेदार एंट्री ली। सलमान खान के लिए स्टेज पर उन्होंने गाने भी गाए। हालांकि अब वो घर के अंदर जाकर क्या-क्या धमाल मचाएंगी इसके लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed