फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखते हैं प्रतीक सहजपाल, 14 साल बड़ी इस अभिनेत्री को कर चुके हैं डेट

Sat, 02 Oct 2021 01:50 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 02 Oct 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 contestant pratik sehajpal know all about actors career life affairs net worth
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

प्रतीक सहजपाल जल्द ही बिग बॉस ओटीटी के बाद अब सलमान खान के शो बिग बॉस 15 मेन धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। प्रतीक सहजपाल एक टीवी अभिनेता होने के साथ-साथ एक फिटनेस ट्रेनर और मॉडल भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बिग बॉस से पहले प्रतीक सहजपाल स्प्लिट्सविला, लव स्कूल सीजन 3, एस ऑफ स्पेस जैसे कई रिएलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। प्रतीक सहजपाल एकता कपूर के शो ‘बेबाक’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। हालांकि प्रतीक सहजपाल ने जब ‘रोडीज एक्सट्रीम’ के लिए ऑडिशन दिया था तो वो सफल नहीं हुए थे।



मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखते हैं प्रतीक

प्रतीक सहजपाल का जन्म 12 मई 1993 को हुआ था। प्रतीक दिल्ली के रहने वाले हैं और एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां हाउस वाइफ हैं और पिता एक निजी फर्म में कर्मचारी हैं। प्रतीक सहजपाल की बहन का नाम प्रेरणा सहजपाल है जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। प्रतीक ने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली से ही की है। आगे की पढ़ाई प्रतीक ने एमिटी से की है जहां उन्होंने लॉ में स्नातक की डिग्री पूरी की।

bigg boss 15 contestant pratik sehajpal know all about actors career life affairs net worth
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

बॉडी बिल्डिंग की जीती थी प्रतियोगिता

प्रतीक को बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक था। वह हमेशा से ही फिटनेस में अपना करियर बनाना चाहते थे। साल 2018 में प्रतीक सहजपाल ने बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता भी जीती थी। प्रतीक सहजपाल शुरू से ही थोड़े गुस्सैल रहे हैं। हर रिएलिटी शो में उनका गुस्सा देखने को मिला है। बिग बॉस ओटीटी में तो प्रतीक सहजपाल को ‘एंग्री यंग मैन’ का खिताब तक मिल गया था।  

bigg boss 15 contestant pratik sehajpal know all about actors career life affairs net worth
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

14 साल बड़ी एक्ट्रेस को किया डेट

प्रतीक सहजपाल ने टीवी की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया को डेट किया है। पवित्रा पुनिया प्रतीक से उम्र में 14 साल बड़ी हैं। बिग बॉस ओटीटी में आने से पहले प्रतीक सहजपाल ने अपने और पवित्रा के रिश्ते को बहुत ही टॉक्सिक रिश्ता बताया था। उन्होंने कहा था कि उन दोनों के बीच में बहुत लड़ाई हुई थी और लड़ाई में पवित्रा ने घर में तोड़-फोड़ मचा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 contestant pratik sehajpal know all about actors career life affairs net worth
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

बिग बॉस 15 में आएंगे नजर

प्रतीक सहजपाल सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 15 में नजर आने वाले हैं। प्रतीक पहले से ही लगातार सुर्खियों में हैं। बिग बॉस ओटीटी में एंट्री लेते ही प्रतीक सहजपाल का घर में शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल के साथ बड़ा झगड़ा हुआ था। हालांकि बाद में प्रतीक सहजपाल का दिव्या और राकेश के अलावा सभी घरवालों से एक बॉन्ड बन गया था। अब प्रतीक बिग बॉस 15 को लेकर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
bigg boss 15 contestant pratik sehajpal know all about actors career life affairs net worth
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

टॉप 5 में हुए थे शुमार

बिग बॉस ओटीटी में प्रतीक का एंग्री यंग मैन लुक और क्यूट अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा था। वह रिएलिटी शो में गेम के अंत तक गए थे। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस ने फिनाले में एक ट्विस्ट किया और एक घरवाले के गेम को छोड़ने पर सीधा-सीधा बिग बॉस 15 के घर में एंट्री दी। जिसे प्रतीक ने ब्रीफकेस उठाकर स्वीकार किया और वो बिग बॉस की ओटीटी की ट्रॉफी जीतने की रेस से बाहर हो गए। अब देखना ये है कि  बिग बॉस 15 के घर में प्रतीक क्या कमाल करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed