फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैप्पी बर्थडे हिना खान: एयर होस्टेस बनना चाहती थीं एक्ट्रेस, जानें कैसे टीवी की दुनिया की बनीं 'क्वीन'

Sat, 02 Oct 2021 01:19 PM IST
kavita Gosainwal कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
birthdya special Hina Khan wanted to become an air hostess know how she became an actress
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों का आना और जाना लगा रहता है। ग्लैमर की दुनिया के लिए ये एक आम बात है। लेकिन कुछ ऐसी अभिनेत्रियां होती हैं, जो इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के दम पर धमाल मचा देती हैं और फिर उनके लिए फैंस के दिलों में भी एक खास जगह बन जाती है। टीवी के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस हिना खान भी उन्हीं में से एक हैं। आज 2 अक्तूबर को हिना खान अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। हिना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी और वर्तमान में, वह बॉलीवुड में काम कर रही हैं। ये सफर उनकी सफलता का जीता-जागता सबूत है। 



खास बात ये है कि, हिना खान ने अपनी एक्टिंग से साथ-साथ अपने ग्लैमरस लुक के जरिए भी लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यहां पर वह अपने फैंस के साथ अक्सर कनेक्ट होती रहती हैं। आज हिना खान के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उनकी कॉन्ट्रोवर्सी भी शामिल है। 

birthdya special Hina Khan wanted to become an air hostess know how she became an actress
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

एयर होस्टेस बनना चाहती थीं हिना
हिना खान का जन्म 2 अक्तूबर 1986 को श्रीनगर के जन्मू-कश्मीर में हुआ था। हिना ने दिल्ली के सी सी ए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया है। एक्ट्रेस अपने करियर के शुरुआती दिनों में एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एयर होस्टेस के कोर्स के लिए आवेदन भी कर दिया था। लेकिन ज्वाइनिंग के दौरान हिना खान को मलेरिया हो गया था, जिस वजह से वह इस क्षेत्र में काम नहीं कर पाईं। इसके बाद हिना खान ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। 

birthdya special Hina Khan wanted to become an air hostess know how she became an actress
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान का करियर 
हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में पॉपुलर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। इसी सीरियल की वजह से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। हिना इस धारावाहिक में 'अक्षरा' के किरदार में नजर आई थीं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके बाद हिना खान ने 'नागिन' और 'कसौटी जिंदगी की 2' जैसे हिट सीरियल में भी अपनी एक्टिंग का जलाव दिखाया। एक्ट्रेस ने रियलिटी शोज भी किए हैं। हिना बिग बॉस के सीजन 11 की विनर रह चुकी हैं। फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी के सीजन 8 में भी हिना खान ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthdya special Hina Khan wanted to become an air hostess know how she became an actress
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान बिग बॉस 14 में भी नजर आ चुकी हैं। इस सीजन में वह बतौर सीनियर देखी गई थीं, जहां पर वह कंटेस्टेंट्स को खेल समझा रही थीं। वहीं, टीवी की दुनिया में धमाल मचाने के बाद हिना ने साल 2020 में बॉलीवुड में कदम रखा। इसी साल हिना खान की पहली फिल्म 'हैक्ड' रिलीज हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद हिना खान ने 'विश लिस्ट' और 'अनलॉक' जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं, अब हिना खान एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'लाइंस' को प्रोड्यूस किया है। 

विज्ञापन
birthdya special Hina Khan wanted to become an air hostess know how she became an actress
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान की लव स्टोरी
हिना खान की लव स्टोरी काफी ज्यादा अमेजिंग है। वह काफी समय से रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं। हिना और रॉकी की पहली मुलाकात सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। इस सीरियल से हिना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। तो वहीं, रॉकी इसी सीरियल के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। रॉकी जायसवाल ने अपनी गर्लफ्रेंड हिना खान को रियलिटी शो बिग बॉस 11 के सेट पर प्रपोज किया था। तब से दोनों टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed