बिग बॉस 15 के इस सीजन में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। प्रतीक सहजपाल इस सीजन के एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनका लगभग हर किसी से इस घर में झगड़ा हुआ है। हाल ही में बिग बॉस के घर में खेले गए टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल ने करण कुंद्रा से छीना-झपटी की, जिसके बाद करण कुंद्रा ने प्रतीक को उठाकर पटक दिया। करण कुंद्रा द्वारा किए गए इस बर्ताव के बारे में भले ही बिग बॉस ने करण को कुछ नहीं बोला हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने करण की आलोचना करते हुए प्रतीक को अपना पूरा समर्थन दिया।
Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल के समर्थन में उतरीं देवोलीना, बोलीं- घमंड में खुले सांड बनकर घूम रहे बाकी लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवोलीना ने कहा प्रतीक जीत रहे हैं सबका दिल
If #PratikSehajpal wud have done the same #kk did,he wud have shown the door abhi tak.But i know no matter how much people try to pull down #PratikSehajpaI, he will only & only rise. The real hero of the house is #PratikIsTheBoss. Period. @BiggBoss @ColorsTV https://t.co/XbfB7GTNxB
देवोलीना ने प्रतीक के समर्थन में ट्वीट करते हुए कहा, ‘हर दिन के साथ प्रतीक फैंस का दिल जीत रहे हैं और वो घर के असली हीरो हैं। हम सभी जानते हैं कि निशांत भट्ट के अलावा उनके साथ कोई नहीं है और वो अकेले ही गेम खेल रहे हैं। दूसरे घरवाले उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं। इसी के साथ देवोलीना ने कहा, ‘अगर प्रतीक ने कुछ इस तरह का व्यवहार करण कुंद्रा के साथ किया होता तो उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया होता’।
देवोलीना ने कहा नाम के फेम का घमंड है
He is winning hearts & how..Baaki sab toh apne name fame k ghamand mein khule saand bankar ghum rahe hai. @BiggBoss #BB15 https://t.co/rQB6YzG0lz
देवोलीना भट्टाचार्जी ने इसी के साथ घर के कई फेमस सदस्यों पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इस घर में बाकी सब तो अपने नाम के फेम के घमंड में खुले सांड बनकर घूम रहे हैं’। मैं जानती हूं चाहे कुछ भी हो, लोग प्रतीक को कितना भी गिराना चाहे प्रतीक सहजपाल सिर्फ और सिर्फ शाइन करेंगे’।
कश्मीरा शाह ने भी दिया प्रतीक का साथ
कश्मीरा शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रतीक सहजपाल के लिए बहुत ही बुरा लग रहा है। कुछ तो करने की जरूरत है। अलग-अलग लोगों के लिए कैसे अलग-अलग नियम हो सकते हैं। मुझे इस शो से बहुत प्यार है और मैं चाहती हूं बिग बॉस इस बात को एक्सप्लेन करें। प्रतीक जिस तरह से गेम खेल रहा है मुझे वो बहुत ही पसंद आ रहा है’।
Feeling so bad for #PratikSehajpal He is right. Something needs to be done. How can rules be so different for different people? I love this show and I want a proper explanation for this. I like the way Prateeik is playing #bb15 @ColorsTV @BiggBoss @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/yB9GlnknT7
— kashmera shah (@kashmerashah) October 22, 2021
तेजस्वी ने किया करण को सपोर्ट
तेजस्वी लगातार करण का बचाव करती हुईं और जय से बहस करती हुईं दिखाई दी। तेजस्वी ने कहा, ‘इसे खुद का बचाव करना कहते हैं, हम दंगल में यही करते हैं। वो उस पर चढ़ रहा था तो करण ने खुद का बचाव किया। तेजस्वी ने प्रतीक से ये भी कहा इसको दोबारा छूना नहीं, नहीं तो मैं चढ़ जाऊंगी।