फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: इन कारणों से सलमान के शो पर फैंस जता रहे नाराजगी, टीआरपी पर पड़ रहा बुरा असर?

Wed, 10 Nov 2021 11:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 10 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 15 does show trp has affected in few days users have pointed out these reasons
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का चर्चित शो बिग बॉस अपने हाईवोल्टेज ड्रामे और तमाम विवादों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। आए दिन शो में झगडे़ और प्यार-दोस्ती के किस्से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि फैंस को शो में किसी ना किसी बात पर नाराजगी हो जा रही है और इसका असर शो की टीआरपी पर भी पड़ रहा है। खबरों की मानें तो कुछ बातें ऐसी हैं जिसकी वजह से शो की टीआरपी गिर रही है और सलमान खान पर दूसरे कंटेस्टेंट्स को ज्यादा तरजीह देने के आरोप भी लग रहे हैं।



इन वजहों से गिर रही शो की टीआरपी?

बिग बॉस के इस सीजन की भी जबरदस्त चर्चा थी और शुरुआत में जबरदस्त तरीके से इसे पसंद भी किया जा रहा था लेकिन अब फैंस को शो के अंदर बहुत सी खामियां भी दिखने लगी हैं जिससे वह अक्सर शो को ट्रोल कर दे रहे हैं। आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही प्वाइंट्स जिन पर फैंस ने जताई है सोशल मीडिया पर नाराजगी।

Bigg boss 15 does show trp has affected in few days users have pointed out these reasons
सलमान खान - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

सलमान का कुछ कंटेस्टेंट्स के प्रति ज्यादा लगाव

बिग बॉस की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आने की एक वजह सलमान खान भी माने जाते हैं। इस शो को शुरू में कई सितारों ने होस्ट किया लेकिन सलमान के आने के बाद से फैंस का क्रेज इस शो के लिए कुछ ज्यादा ही बढ़ गया। हालांकि पिछले कुछ सालों में फैंस को ऐसा लगने लगा है कि सलमान घर के कुछ सदस्यों को ज्यादा अहमियत देते हैं। इस सीजन में शमिता शेट्टी को सलमान की तरफ से ज्यादा फेवर मिलता है। साथ ही उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट की तुलना में ज्यादा फुटेज भी दिया जाता है।

Bigg boss 15 does show trp has affected in few days users have pointed out these reasons
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी- करण का लव एंगल

बिग बॉस के इतिहास में बहुत सी जोड़ियां ऐसी रही हैं जिन्होंने अपनी प्रेम कहानी से लोगों का दिल जीता है। सिडनाज हो या फिर आसिम-हिमांशी , इन कपल्स ने अपनी क्यूट लव स्टोरी से फैंस को दीवाना बना दिया था। इस सीजन में कुछ वैसी ही प्रेम कहानी तेजस्वी और करण कुंद्रा के बीच दिख रही है। हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उनकी प्रेम कहानी में ज्यादा दम नहीं है और यह ज्यादा टीआरपी बटोरने की लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 15 does show trp has affected in few days users have pointed out these reasons
उमर रियाज, सिंबा नागपाल - फोटो : सोशल मीडिया

हर किसी का नजर ना आना

बिग बॉस में नजर वही सदस्य आता है जिसे देखने पर फैंस ताली पीटते हैं या उसके झगड़े से सोशल मीडिया तक हंगामा मच जाता है। हालांकि फैंस का मानना है कि शो में कई सितारे अच्छा खेल खेल रहे हैं लेकिन उन्हें स्क्रीन पर ज्यादा स्पेस नहीं मिल रहा है। आसिम रियाज के भाई उमर के शो में एंट्री लेने पर काफी चर्चा हुई थी लेकिन अब वह स्क्रिन पर कम ही दिखते हैं। साथ ही प्रतीक सहजपाल के लिए भी फैंस आवाज बुलंद कर चुके हैं।

विज्ञापन
Bigg boss 15 does show trp has affected in few days users have pointed out these reasons
शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram Post

ओटीटी के सितारे

बिग बॉस 15 शुरू होने से पहले ओटीटी पर बिग बॉस आया था जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था। शो की विजेता दिव्या अग्रवाल बनी थीं। वहीं प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 में आने के लिए फिनाले की रेस से भी बाहर आ गए थे लेकिन बिग बॉस 15 के शुरू होते ही प्रतीक के साथ साथ निशांत और शमिता भी शो में आ गए। वहीं राकेश बापट की भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई। ऐसे में यूजर्स को दोनों शो के बीच का अंतर ही नहीं समझ आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed