बिग बॉस 15 में हाल ही में राकेश बापट की एंट्री एक वाइल्ड के रूप में हुई थी। घर में उनका और शमिता शेट्टी का एक स्ट्रॉंग और खूबसूरत बॉन्ड दर्शकों को देखने को मिल रहा था। हाल ही में बिग बॉस ने दोनों के लिए एक खास और रोमांटिक डेट का अरेंजमेंट भी किया था। लेकिन अब बिग बॉस 15 से एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो राकेश बापट का स्वास्थ्य खराब हो गया जिसकी वजह से उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर आना पड़ा। दरअसल कल के एपिसोड के बाद राकेश बापट के पेट में इतना तेज दर्द हुआ जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर पाए।
Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर के बाहर आए राकेश बापट, तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में करवाया गया भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश की बहन पहुंची मुंबई
मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के अनुसार राकेश की बहन को जैसे ही अपने भाई के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली वह तुरंत ही मुंबई के लिए रवाना हुई। राकेश की बहन अपने परिवार के साथ पुणे में रहती हैं और वो अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही घबराई हुई हैं और लगातार उनके साथ बातचीत कर रही हैं। हालांकि बिग बॉस ने राकेश को साफ तौर पर कहा कि वो कुछ दिन के लिए उन्हें बाहर भेज रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी कब होगी इसकी कोई घोषणा बिग बॉस ने नहीं की।
ट्विटर पर फैंस कर रहे हैं दुआ
राकेश के बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उनके प्रशंसक लगातार उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। शारा के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं। शमिता शेट्टी भी राकेश के स्वास्थ्य को लेकर घर में काफी चिंतित नजर आईं। बता दें कि बिग बॉस ने शमिता शेट्टी और राकेश बापट के लिए खास डिनर डेट का आयोजन किया था और इन दोनों के लिए खाना विशाल कोटियन और जय भानुशली ने किया था।
वीकेंड के वार में हुई थी एंट्री
राकेश बापट और नेहा भसीन की एंट्री बीते हफ्ते वीकेंड के वार में हुई थी। एक तरफ जहां नेहा की सीधे तौर पर एंट्री हुई तो वहीं दूसरी तरफ राकेश बापट को गोरिला का मास्क पहनाकर शमिता शेट्टी को सरप्राइज दिया गया था। हालांकि नेहा ने जहां घर में आते ही अपना गेम शुरू कर दिया तो वहीं ओटीटी की तरह ही राकेश बापट शांत नजर आए।
राकेश ने तेजरन के रिश्ते पर उठाया सवाल
वीकेंड के वार में सलमान खान ने राकेश और नेहा के घरवालों से किए गए सवालों का खुलासा किया, जहां राकेश ने तेजस्वी और करण की दोस्ती पर सवाल उठाते हुए उसे फेक बताया। हालांकि सलमान खान ने भी बातों ही बातों में राकेश बापट को इस बात के लिए काफी खरी खोटी सुनाई और कहा कि जब आपका और शमिता का रिश्ता आपको सच्चा लगता है तो फिर उनके रिश्ते पर आप कैसे सवाल उठा सकते हो।