{"_id":"6162eea38ebc3e62967469b3","slug":"bigg-boss-15-exclusive-reality-of-love-story-begins-between-miesha-iyer-and-ishaan-sehgal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: शो के इतिहास में किसी को नहीं हुआ इतनी तेजी से प्यार, जानिए मायशा और ईशान की लव स्टोरी का सच!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: शो के इतिहास में किसी को नहीं हुआ इतनी तेजी से प्यार, जानिए मायशा और ईशान की लव स्टोरी का सच!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ईशान सहगल और मीशा अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में हर सीजन में लव बर्ड्स की स्टोरी सुर्खियों में रहती है। शो के पहले ही हफ्ते में ईशान सहगल और मीशा अय्यर एक दूसरे के करीब आते दिख रहे हैं। यहां तक की दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार भी कर लिया है। इतना ही नहीं पहले एपिसोड में देखा गया कि, ईशान ने मायशा को डेट करने के लिए प्रपोज किया था। मायशा ने भी ईशान के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया और डेटिंग के लिए 'हां' कह दी। बिग बॉस के इतिहास में इश्क का इजहार इतनी तेजी से अब तक किसी कंटेस्टेंट ने नहीं किया था। इस बात को बेशक दर्शक भी हजम नहीं कर पा रहें। वहीं घर से बेहर हुए साहिल श्रॉफ ने दोनों की लव स्टोरी की सच्चाई बताई है। चलिए जानते हैं क्या सच में ईशान और मायरा को एक हफ्ते में ही एक दूसरे से प्यार हो गया।
2 of 5
ईशान सहगल और मीशा अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं प्यार होने के लिए एक नजर ही काफी होती है। लेकिन बिग बॉस के घर में अक्सर प्यार तो होता है, लेकिन घर से बाहर आने के बाद वही प्यार बेगाना हो जाता है। ऐसे में इस बात पर किसी को यकीन नहीं हो रहा कि ईशान पहले ही हफ्ते में अपना दिल मायरा को दे बैठे।
3 of 5
साहिल श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
शो से बाहर हुए साहिल श्रॉफ ने बताया कि 'ईशान और मायशा के ऊपर खेल का बहुत प्रेशर है। दोनों बेहतर दिखना चाहते हैं। घर में रहते के दौरान दोनों का प्यार सच्चा लग रहा था। लेकिन ये प्यार काल्पनिक या फिर कहें परि कथाओं वाला ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मायशा अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
साहिल के अनुसार 'दोनों एक दूसरे के साथ सारा समय बिता रहे हैं। हो सकता है लोगों को ये लव स्टोरी पसंद आए। लेकिन ये ज्यादा दिनों तक टिकने वाला प्यार नहीं लगता।'
विज्ञापन
5 of 5
साहिल श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
साहिल श्रॉफ शो के पहले ही हफ्ते में घर से बेघर हो गए है। साहिल को बस इस बात का दुख है कि उन्हें खुद को दर्शाने का मौका नहीं मिला। इस पूरे हफ्ते साहिल टीवी पर न के बराबर ही नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।