फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: जीत से पहले ही ट्विटर पर छाईं तेजस्वी प्रकाश, 'विजयी भव तेजस्वी' के साथ फैंस ने एक्ट्रेस को दीं दुआएं

Sun, 30 Jan 2022 10:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 30 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 fans pray for Tejasswi Prakash victory Vijay Bhava Tejasswi trending on Twitter
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 टीवी का सबसे चर्चित शो है। इस शो के सीजन 15 की शुरुआत साल 2021 में अक्तूबर महीने में हुई थी और अब लंबे इंतजार के बाद आज यानी 30 जनवरी को बिग बॉस 15 का विनर सबके सामने आ जाएगा। बिग बॉस 15 के टॉप 5 में तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल ने जगह बनाई। लेकिन निशांत ग्रैंड फिनाले से 10 लाख रुपये का ब्रीफकेस लेकर बाहर हो गए। ऐसे में अब सीजन 15 की ट्रॉफी की जंग तेजस्वी, शमिता, करण और प्रतीक से बीच जारी है। लेकिन बिग बॉस 15 का रिजल्ट आने से पहले ही सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश छा गई हैं।


 
तेजस्वी के समर्थन में उतरे फैंस
बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत के साथ ही फैंस तेजस्वी प्रकाश का सपोर्ट करने सोशल मीडिया पर उतर गए हैं। भारी संख्या में लोग उनके नाम से ट्वीट कर रहे हैं, जिस वजह से अब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ‘विजय भव तेजस्वी’ ट्रेंड कर रहा है।

Bigg Boss 15 fans pray for Tejasswi Prakash victory Vijay Bhava Tejasswi trending on Twitter
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Tejasswi Prakash instagram

ट्विटर पर छाई तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश घर की मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं और उन्होंने शो के टॉप 4 में अपनी जगह भी बना ली है। ऐसे में तजस्वी प्रकाश के फैंस काफी खुश हैं और अब सभी उन्हें जीतते हुए देखना चाहते हैं। इसी वजह से फैंस भी तेजस्वी का खूब सपोर्ट कर रहे हैं। बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले से पहले ही ट्विटर पर ‘विजय भव तेजस्वी’ छाया हुआ है। एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, ‘अरे, इस सीजन में मुझे तेजस्वी प्रकाश बहुत पसंद हैं क्योंकि वह बहुत मजबूत हैं और अपनी बात साफ-साफ रखती हैं। विजयी भव तेजस्वी।

Bigg Boss 15 fans pray for Tejasswi Prakash victory Vijay Bhava Tejasswi trending on Twitter
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

किए ये ट्वीट
दूसरे यूजर ने तेजस्वी का समर्थन करते हुए लिखा, ‘यह #BB15 का समापन दिन है और #TejasswiPrakash को ट्रॉफी उठाते हुए देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। क्या आप उत्साहित हैं? विजयी भव तेजस्वी।’ एक और फैन ने लिखा, ‘तेजस्वी आप कमाल की लड़की हैं। आप बिग बॉस सीजन 15 की विजेता हैं। आपने इस गेम को बहुत ही शानदार तरीके से खेला है। विजयी भव तेजस्वी।’ ऐसे की कई फैंस भी ट्वीट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 fans pray for Tejasswi Prakash victory Vijay Bhava Tejasswi trending on Twitter
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी प्रकाश को मिला करण कुंद्रा का साथ
तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं। उन्होंने जब घर में एंट्री की थी, तब ही फैंस उत्साहित हो गए थे और तेजस्वी के खेल ने फैंस का दिल जीत लिया। घर में उनकी शमिता शेट्टी से बिल्कुल भी नहीं बनी। लेकिन उन्हें घर में सच्चा प्यार भी मिला। शो में उनकी और करण कुंद्रा की नजदीकियां बढ़ीं। आज के समय में दोनों डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 fans pray for Tejasswi Prakash victory Vijay Bhava Tejasswi trending on Twitter
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिनाले में शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, रश्मि देसाई, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन रश्मि देसाई बिग बॉस 15 के टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाईं। वह शो से बाहर हो गईं और निशांत भट्ट भी 10 लाख रुपये लेकर गेम से बाहर हो गए। अब बिग बॉस 15 की ट्रॉफी की जंग शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed