सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: राकेश बापट से गाने से बोर हुईं शमिता शेट्टी करेंगी कुछ नया, पुष्पा के इस गाने पर लगाएंगी ठुमके

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 30 Jan 2022 06:06 PM IST
सार

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के विनर का आज एलान किया जाएगा। फैंस शो के इस सीजन के विजेता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज आखिरकार वह जान पाएंगे कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने हाथों में थामेगा।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 finale: Shamita Shetty aska to do something new after getting bored of rakesh bapat song dance on pushpa song sami sami
बिग बॉस 15 फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के विनर का आज एलान किया जाएगा। फैंस शो के इस सीजन के विजेता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज आखिरकार वह जान पाएंगे कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने हाथों में थामेगा। शो के सीजन का ग्रैंड फिनाले 29 और 30 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में शनिवार को प्रसारित हुए फिनाले के पहले भाग के बाद रविवार को फिनाले का दूसरा और अंतिम भाग आयोजित किया जाएगा। इसी एपिसोड में इस सीजन के विजेता का नाम भी घोषित किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले के दौरान कई कलाकार इस एपिसोड में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगाते नजर आएंगे।

 

इसी बीच शो के कंटेस्टेंट्स भी फिनाले एपिसोड में अपने डांस का जलवा बिखेरेंगे। इसी क्रम में इस सीजन की फाइनलिस्ट अभिनेत्री शमिता शेट्टी और उनके बॉयफ्रेंड राकेश बापट भी एक डांस परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। कलर्स ने शो के इस एपिसोड की एक छोटी सी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। सामने आए इस वीडियो में यह कपल जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देता नजर आ रहा है।

Trending Videos
Bigg Boss 15 finale: Shamita Shetty aska to do something new after getting bored of rakesh bapat song dance on pushpa song sami sami
बिग बॉस 15 फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोमो वीडियो में राकेश बापट शमिता के लिए फिल्म सांवरिया का गाना जब से तेरे नैना गाते नजर आ रहे हैं। वहीं, राकेश के इस गाने को सुन शमिता कहती हैं ओह राकेश यह बहुत बोरिंग है, चलो कुछ नया करते हैं। इसके बाद शमिता अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइस के सुपरहिट गाने सामी सामी पर डांस करती नजर आएंगी। वहीं, राकेश भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करते दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 finale: Shamita Shetty aska to do something new after getting bored of rakesh bapat song dance on pushpa song sami sami
बिग बॉस 15 फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं बिग बॉस के इस सीजन की मशहूर जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी ग्रैंड फिनाले पर रोमांटिक परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। प्रोमो वीडियो में करण और तेजस्वी भी एक रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान यह कपल शेरशाह फिल्म के मशहूर गाने राता लंबिया पर रोमांस करते नजर आएंगे।

Bigg Boss 15 finale: Shamita Shetty aska to do something new after getting bored of rakesh bapat song dance on pushpa song sami sami
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा शो में सीजन बतौर वाइल्डकार्ड नजर आ चुकीं अभिनेत्री राखी सावंत और उनके पति रितेश भी बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। इसके अलावा राजीव अदातिया और रश्मि देसाई भी इस मौके पर अपनी परफॉर्मेंस देते दिखाई देंगे। साथ ही शो के होस्ट सलमान खान भी बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी शहनाज गिल के साथ उनके मशहूर ट्रैक साला कुत्ता टॉमी पर थिरकते नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 finale: Shamita Shetty aska to do something new after getting bored of rakesh bapat song dance on pushpa song sami sami
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बिग बॉस 15 की ट्रॉफी हासिल करने की इस दौड़ से फाइनलिस्ट रहीं रश्मि देसाई बाहर हो चुकी हैं। रश्मि के एलिमिनेशन के बाद अब ट्रॉफी हासिल करने के लिए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच मुकाबला जारी है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed