बिग बॉस 15 का आगाज हो चुका है। जहां अब तक कई सितारे बिग बॉस के घर में एंट्री ले चुके हैं तो वहीं लगातार अब भी घर घर में सदस्यों की एंट्री हो रही है। शमिता शेट्टी के साथ बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल ने भी घर में एंट्री ली। लेकिन घर में एंट्री लेने से पहले ये तीनों सलमान खान के साथ स्टेज साझा करते हुए नजर आए। सलमान खान ने जहां शमिता को घर में जाने से पहले एक बेहतरीन सलाह दे डाली।
Bigg Boss 15: सलमान खान ने शमिता शेट्टी को दी नसीहत, कहा- खुद के दम पर खेलो गेम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान ने कहा आपको सपोर्ट चाहिए था
सलमान ने कहा मैंने कुछ एपिसोड देखे हैं ऐसा लग रहा था कि आपको किसी के सपोर्ट की जरूरत थी। आपको बिग बॉस के घर में प्यार हो गया और आपकी बहन को बिग ब्रदर जीतने के बाद बाहर आकर मिला और आपको घर के अंदर प्यार मिल गया। जिसका जवाब देते हुए शमिता ने कहा, ‘मैं आई थी गेम अकेले खेलने, लेकिन वो बॉन्ड बन गया। आप सबको ऐसा लगता है मुझे प्यार मिल गया लेकिन मुझे प्यार नहीं मिला है’।
अपनी बहन को दे सकती हैं मात
सलमान खान ने आगे कहा कि आपके पास ये एक बहुत बड़ा अवसर है कि आप घर में जाकर एक बार फिर से ये गेम जीत सकती हैं और अपनी सफलता से अपनी बहन को मात दे सकती हैं। जिस पर शमिता ने जवाब देते हुए कहा कि वो इस बात पूरी कोशिश करेंगी कि वो इस बार ये सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करवाए।
फिल्मों से अधिक बिग बॉस से मिला प्यार
शमिता शेट्टी ने सलमान खान से स्टेज पर बातचीत करते हुए ये भी कहा कि, ‘जब मैं बिग बॉस के घर से बाहर गई तो मुझे लोगों से इतना प्यार मिला जिसकी उम्मीद मैंने बिलकुल भी नहीं की थी। बिग बॉस में आने के बाद मुझे ये एहसास हुआ कि इतना प्यार मुझे फिल्मों में भी नहीं मिला जितना मुझे बिग बॉस के घर में मिला।
घर के अंदर हुई डायरेक्ट एंट्री
एक तरफ जहां बिग बॉस 15 में बाकी सभी सदस्यों को जंगल के टास्क पार करने के बाद ही घर में एंट्री मिलेगी। तो वहीं बिग बॉस ओटीटी में अपना शानदार गेम दिखाने वाले शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल को घर में सीधे-सीधे एंट्री मिली। सभी घरवाले जहां जंगल में रह रहे हैं तो वही इन तीनों को बिग बॉस ने कुछ विशेषाधिकार दिए हैं।