सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: ईशान ने मायशा को घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज, फराह खान ने कहा- घर में ही होंगे बच्चे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 18 Oct 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 ieshaan sehgal propose miesha iyer farah khan says have kids by the finale
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार रही। इस सीजन में शुरुआत से ही तकरार और प्यार दर्शकों को देखने को मिला। शनिवार की रात मेजबान सलमान खान ने जहां सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाई तो वहीं संडे को वीकेंड के वार में थोड़ी मस्ती और थोड़ा ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान शमिता शेट्टी अभिनेत्री से रेडियो जॉकी बनती हुईं दिखाई दी तो वहीं विशाल अन्ना बनकर दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई दिए। इन सबके बीच घर में ईशान ने मायशा को खुल्लेआम प्रपोज कर दिया।



सलमान खान के सामने किया प्रपोज

संडे को ऑन-एयर हुए एपिसोड में ईशान ने मायशा अय्यर को प्रपोज किया। हालांकि पिछले काफी समय से उन-दोनों के बीच रोमांस चल रहा था, लेकिन शमिता और विशाल ने रेडियो जॉकी बनकर उनके प्यार को हवा दी। शमिता शेट्टी और विशाल कोटियन ने एक रेडियो शो ‘द अक्का अन्ना शो’ को होस्ट किया जहां उन्होंने  ईशान सहगल ने मायशा अय्यर के प्यार को लेकर बात की।

Trending Videos
bigg boss 15 ieshaan sehgal propose miesha iyer farah khan says have kids by the finale
ईशान- मायशा - फोटो : सोशल मीडिया

ईशान को घर में मिली दो कीमती चीजें

रेडियो शो के दौरान शमिता और विशाल ने घर के कंटेस्टेंट्स से बात की। इसी दौरान उन्होंने ईशान सहगल से मायशा अय्यर के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार करने के लिए कहा। जिसके बाद ईशान ने सभी घरवालों के सामने कहा कि बिग बॉस का मंच तो उनके लिए मायने रखता है लेकिन इसी के साथ जहां सभी घरवालों को ये मंच मिला है, उन्हें बिग बॉस के घर में दो कीमती चीजें मिली, एक बिग बॉस का घर दूसरा मायशा अय्यर।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 ieshaan sehgal propose miesha iyer farah khan says have kids by the finale
ईशान- मायशा - फोटो : सोशल मीडिया

घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज

इस दौरान ईशान ने घुटनों पर बैठकर मायशा को प्रपोज किया और मायशा अय्यर ने उनके प्रपोजल को स्वीकार करते हुए अपने प्यार का इजहार किया। सभी कंटेस्टेंट्स दोनों के लिए काफी खुश हुए। ईशान ने मायशा से कहा, ‘जो कनेक्शन मैं तुम्हारे साथ महसूस करता हूं, मैं किसी और के साथ महसूस नहीं करता। मायशा ने बड़े ही प्यार से ईशान को गले लगाया और अपने दिल की बात कही। इसके बाद उन्होंने ‘इश्क वाला लव’ सॉन्ग पर डांस भी किया।

 
 
 
bigg boss 15 ieshaan sehgal propose miesha iyer farah khan says have kids by the finale
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

फराह खान ने कही ये बात

फराह खान को जब सलमान खान ने ये बताया कि ईशान ने घर पर मायशा को प्रपोज कर दिया है तो फराह खान ने मजाक में कहा कि अब तीसरे हफ्ते में इन दोनों की शादी भी हो जाएगी और फिर शो खत्म होते-होते बच्चे भी हो जाएंगे। फराह खान ने कहा कि इतना फास्ट प्यार उन्होंने पहली बार देखा है। फराह खान ने मजाक में कहा, ‘पहली नजर में प्यार तो सुना था, ये तो पहली रात का प्यार है।'

विज्ञापन
bigg boss 15 ieshaan sehgal propose miesha iyer farah khan says have kids by the finale
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

घरवालों को लगा गेम के लिए है ये सब

शुरुआत में घरवालों को लगा कि इन दोनों का प्यार मात्र गेम के लिए है। उमर रियाज ने दंगल के दौरान बताया कि शुरुआत से ही उन्हें ये ईशान का गेम प्लान लग रहा है क्योंकि इतनी जल्दी किसी के प्यार में पड़ना उनकी समझ से बाहर है तो वहीं ईशान ने उमर पर आरोप लगाया कि वो चाहते थे मायशा उनके साथ मिलकर गेम प्लान करें, हालांकि अब घरवालों को ये लगता है कि ईशान मायशा के लिए सीरियस हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed