फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: जय भानुशाली के समर्थन में उतरीं टीना दत्ता, कहा- शो जीतने की सारी खूबी हैं

Tue, 23 Nov 2021 11:47 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 23 Nov 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 jay bhanushali close friend tina datta support him says he has a winning quality
टीना दत्ता - फोटो : Instagram

बिग बॉस 15 में आठवें हफ्ते में पहुंच चुका है और इस हफ्ते बिग बॉस में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। वीकेंड के वार में आई मीडिया ने कई घरवालों पर निशाना साधा और एक-दूसरे के सामने घरवालों की पोल-खोल की। लेकिन इसी के साथ मीडिया के जाने के बाद जय भानुशाली और विशाल कोटियन के बीच जमकर झगड़ा हुआ। जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया, लेकिन जय भानुशाली इस वक्त जैसा गेम खेल रहे हैं वो दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रहा है।



जय भानुशाली ने दी थी सफाई

जय से जब मीडिया रिपोर्टर ने पूछा था कि आप अपने फैन फॉलोइंग की वजह से क्या अच्छा गेम नहीं खेल रहे हैं, तो जय ने अपनी सफाई देते हुए कहा, ‘उन्होंने घर में लोगों से दोस्ती करने में अपना समय बहुत व्यर्थ किया है, पहले दिन से। हाल ही में सलमान खान ने घरवालों के सामने ये घोषणा की थी कि सिर्फ टॉप 5 कंटेस्टेंट ही गेम में आगे जाएंगे बाकी सबको ये घर छोड़कर जाना पड़ेगा। जिसे सुनने के बाद सभी घरवाले हैरान हो गए थे।

bigg boss 15 jay bhanushali close friend tina datta support him says he has a winning quality
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

जय को नहीं मिली टॉप 5 में जगह

जब मीडिया वालों के सवालों-जवाबों का सिलसिला खत्म हुआ उसके बाद उन्होंने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम की घोषणा की। लेकिन हर कोई ये सुनकर हैरान हो गया कि टॉप फाइव में जय भानुशाली का नाम नहीं था। खुद का नाम टॉप 5 में न होने से जय भानुशाली भी काफी हैरान हुए। हालांकि जहां घर में सभी को ये लग रहा है कि मीडिया द्वारा दिया गया ये फैसला सही है तो वहीं अब जय के समर्थन में उनकी खास दोस्त टीना दत्ता खड़ी हो गई हैं।

bigg boss 15 jay bhanushali close friend tina datta support him says he has a winning quality
टीना दत्ता - फोटो : Instagram

टीना दत्ता ने किया समर्थन

टेलीविजन अभिनेत्री टीना दत्ता ने अपने दोस्त का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें क्यों लगता है कि जय को ये शो जीतना चाहिए। टीना दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर जय भानुशाली की एक तस्वीर साझा की और उन्होंने सोशल मीडिया पर बहुत ही मजबूत तरीके से उनके गेम के बारे में अपनी राय रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 jay bhanushali close friend tina datta support him says he has a winning quality
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

टीना दत्ता ने कहा जय स्टार हैं

टीना दत्ता ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जय एक स्टार हैं। वो जिस आत्मविश्वास और संयम के साथ खुद को घर में संभाल रहे हैं वह वाकई तारीफ के काबिल है। वह सही बात करते हैं और फुटेज लेने के लिए किसी भी तरह की फालतू बकवास नहीं करते हैं। उनमें विनर बनने की हर काबिलियत है और मैं चाहती हूं कि वो इस सीजन के विनर बनें। वो डिजर्व करते हैं’।

विज्ञापन
bigg boss 15 jay bhanushali close friend tina datta support him says he has a winning quality
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने भी लगाई थी क्लास

जय भानुशाली के गेम के बारे में सलमान खान भी हर वीकेंड के वार में उन्हें आगाह करते हुए नजर आते हैं। हालांकि अब तक जय भानुशाली का घर में कोई भी खास दोस्त नहीं बना, लेकिन अब धीरे-धीरे विशाल के साथ उनकी दुश्मनी घर में गहरी होती जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed