फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अनुषा दांडेकर ने एक्स-बॉयफ्रेंड पर कसा तंज, कहा- मैं वो लड़की नहीं जो चुपचाप खेल देखूंगी

Sat, 30 Oct 2021 07:13 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 30 Oct 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra girlfriend anusha dandekar cryptic post on social media says to the actor please grow up its a high time
करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर - फोटो : Instagram

बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा इस साल के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट में से एक हैं। न सिर्फ वो घर के कई सदस्यों के दिलों पर राज करते हैं बल्कि दर्शकों को भी उनका गेम बहुत पसंद आ रहा है। घर में उनके माइंड गेम के साथ-साथ करण कुंद्रा की तेजस्वी प्रकाश के साथ नजदीकियां भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही हैं। लेकिन हाल ही में बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को याद करते हुए नजर आए थे और उन्होंने शमिता के सामने अपने दिल का हाल बयां करते हुए ब्रेकअप की वजह बताई थी।

अनुषा दांडेकर ने कसा तंज

करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट को करते हुए अनुषा दांडेकर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा पर तंज कसते हुए सच और झूठ के बारे में बात की। अनुषा ने सोशल मीडिया पर एक चौड़ा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने पूरी सच्चाई के बारे में लिखा। दरअसल, अनुषा दांडेकर ने सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स द्वारा लिखा एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।

bigg boss 15 karan kundrra girlfriend anusha dandekar cryptic post on social media says to the actor please grow up its a high time
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

करण कुंद्रा पर कसा तंज

इस वीडियो के जरिए अनुषा दांडेकर ने करण पर तंज कसते हुए लिखा, ‘बड़े होने की मजेदार बात ये है कि आपकी आंखो की रोशनी कमजोर होने लगती है, लेकिन लोगों के माध्याम से देखने की आपकी क्षमता काफी बेहतर हो जाती है। इसी के साथ अनुषा दांडेकर ने अपनी फीलिंग्स भी व्यक्त की।

bigg boss 15 karan kundrra girlfriend anusha dandekar cryptic post on social media says to the actor please grow up its a high time
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

कहा बहुत कुछ कहना चाहती हूं

इस पोस्ट के साथ ही अनुषा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं इसे देखने के बाद काफी कुछ महसूस कर रही हूं और मैं बहुत कुछ कहना चाहती हूं। लेकिन मैं शांति और विवेक सम्मानपूर्वक बनाकर रखूंगी क्योंकि मैं धोखेबाज जीवन से बहुत ही बेहतर हूं, आज मैं उन हर महिलाओं और पुरुषों से बात कर रही हूं जो खुद को दूसरों से कम लायक मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra girlfriend anusha dandekar cryptic post on social media says to the actor please grow up its a high time
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

झूठ हमेशा उलझाता है

अनुषा ने आगे कहा, ‘झूठ एक बार शुरू हो जाए तो वो केवल इंसान को अपने जाल में उलझाता है। मैं पूरी सच्चाई जानती हूं, दूसरी और यह जानना कि खेल कैसे खेलना है और खुद को मास्टरमाइंड कहलवाना कोई गर्व की बात नहीं है, जबकि आप किसी शख्स की असल जिंदगी से खेल रहे हो। अब मैं थक गई हूं और ईमानदारी से थोड़ा ऊब गई हूं इसलिए बड़े हो जाओ मैं वो लड़की नहीं हूं जो चुप होकर आप खेल देखेगी, जबकि आप झूठ बोलते रहेंगे।

विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra girlfriend anusha dandekar cryptic post on social media says to the actor please grow up its a high time
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

साढ़े तीन साल तक किया एक-दूसरे को डेट

करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर ने करीब साढ़े तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान दोनों के अलग होने की खबर सामने आई। करण ने शमिता को ये भी कहा था कि अपने रिश्ते की वजह से उन्होंने अपने कई करीबी दोस्तों को भी खो दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed