{"_id":"6182e710732994138d448a38","slug":"bigg-boss-15-karan-kundrra-wept-bitterly-after-arguing-with-prateek-sehajpal-said-this-for-afsana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: प्रतीक के साथ बहसबाजी के बाद फूट-फूटकर रोए करण कुंद्रा, अफसाना के लिए कही यह बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: प्रतीक के साथ बहसबाजी के बाद फूट-फूटकर रोए करण कुंद्रा, अफसाना के लिए कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:16 AM IST
टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में लगातार दर्शकों को ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है। यह शो अपने 5वें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में शो में आ रहे मोड़ दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बॉस द्वारा सदस्यों को लगातार दिए जा रहे टास्क और टास्क को लेकर घर वालों के बीच हो रही खींचातानी लोगों को काफी पसंद आ रही है।
इसी बीच शो के बीते कुछ एपिसोड में जहां सभी सदस्य किसी ना किसी से लड़ते नजर आए तो वही टास्क जीतने जीतने की होड़ में कई सदस्य सही गलत अंदाजा लगाने में नाकाम रहे। ऐसा ही कुछ बुधवार को प्रसारित हुए एपिसोड में देखने को मिला। दरअसल, इस हफ्ते नॉमिनेशन के लिए बिग बॉस ने घरवालों को एक नया टास्क करने के लिए दिया था। प्रसारित हुए एपिसोड में सभी घरवाले इसी टास्क को करते नजर आए। हालांकि इस दौरान कुछ गलतफहमी की वजह से घर में बड़ा बवाल भी देखने को मिला।
Trending Videos
2 of 5
सिंबा नागपाल ,अफसाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्य को करते हुए नारियल इकठ्ठा करने के दौरान सिंबा नागपाल अफसाना खान को धक्का दे देते हैं। इस पर अफसाना उन पर भड़कते हुए उनके छूने पर ऐतराज जताती है। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस बाजी और लड़ाई देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल भी इस बात को लेकर आपस में भिड़ते नजर आए। इस दौरान करण ने कुछ ऐसी बात कही, जिसे सुन प्रतीक काफी नाराज हो गए और वह करण से जोरदार बहस करने लगे।
4 of 5
करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंबा के धक्का देने पर नाराज अफसाना से प्रतीक कहते हैं कि उन्होंने जानबूझकर उन्हें हाथ नहीं लगाया। इस दौरान प्रतीक ने करण से यह भी कहा कि यह सब अफसाना की स्ट्रैटेजी है, जिसका वह इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, प्रतीक का जवाब देते हुए करण कहते हैं कि एक लड़की कहती है कि मुझे टच मत करो तो आप उसे काउंटर नहीं कर सकते हैं। हालांकि करण की बात को प्रतीक ने बेकार करार दिया। इसके बाद करण इस बारे में शमिता से बात करते हुए फूट-फूटकर रोते नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझे बुरा लगा हैष मेरी भी बहने हैं, वह मेरी बहन की तरह है। मुझे कोई नहीं चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।