सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल ने खोला करण कुंद्रा का बड़ा राज, कहा- उन्हें जुआ खेलने की लत है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 04 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Prateek Sahajpal reveals the big secret of Karan Kundra says he is addicted to gambling
प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में शुरू से ही विवाद देखने को मिल रहा है। शो में पहले ही दिन से दर्शकों को जबरदस्त लड़ाई और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन शो को अलग अंदाज देने के लिए बिग बॉस ने घर को दो हिस्सों में बांटा था। इसके तहत शुरुआत में ओटीटी कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी मुख्य घर के निवासी थे। जबकि अन्य सभी सदस्य जंगल वासी के रूप में नजर आए थे। ऐसे में शो के शुरुआती दिनों में दर्शकों को मुख्य घर वासी और जंगल वासी के बीच में जोरदार बहस और झगड़े देखने को मिले।

शो में प्रतीक सहजपाल शुरू से ही अपने गर्म मिजाज की वजह से चर्चा का विषय बने रहे। प्रतीक ने शुरुआत से ही घर का माहौल गरम कर रखा है। शुरुआत से लेकर अभी तक वह शो में किसी ना किसी कंटेस्टेंट से भिड़ते नजर आए हैं। ऐसे में बीते दिनों वह अपने दोस्त और मेंटर कहे जाने वाले करण कुंद्रा से भी नाराज नजर आए।

Trending Videos
Bigg Boss 15: Prateek Sahajpal reveals the big secret of Karan Kundra says he is addicted to gambling
प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शो में बीते एपिसोड में कैप्टेंसी के लिए टास्क के दौरान करण कुंद्रा का प्रतीक सहजपाल के खिलाफ जाना प्रतीक को जरा भी रास नहीं आया। प्रतीक करण को शो में अपना एक बहुत ही अच्छा दोस्त और मेंटर मानते थे। इस बारे में वह कई बार शो में जिक्र करते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Prateek Sahajpal reveals the big secret of Karan Kundra says he is addicted to gambling
प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, करण के उनके खिलाफ जाने की वजह से उन्हें काफी दुख हुआ। जिसके बाद उन्होंने करण से इस बारे में अपनी शिकायत भी की और बताया कि उनके इस व्यवहार से उन्हें काफी बुरा लगा है। उसके बाद से ही शो में इन दोनों के बीच खटास देखने को मिल रही है।

Bigg Boss 15: Prateek Sahajpal reveals the big secret of Karan Kundra says he is addicted to gambling
प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, आज के एपिसोड में अपनी इसी नाराजगी का बदला लेते हुए प्रतीक सहजपाल ने करण कुंद्रा का एक बड़ा राज दर्शकों के सामने खोल दिया। प्रतीक ने बताया कि करण को जुआ खेलने की काफी लत है। करण के इस राज को खोलकर प्रतीक ने यह साबित कर दिया कि वह अब इस शो को जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Prateek Sahajpal reveals the big secret of Karan Kundra says he is addicted to gambling
प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस हफ्ते घर के कैप्टन के चुनाव के लिए बिग बॉस ने सभी सदस्यों को एक टास्क दिया। इस टास्क के तहत बिग बॉस ने सभी सदस्यों को एक परिवार की कहानी सुनाई और उस परिवार के सभी किरदारों को घर वालों को निभाने को कहा। इसके तहत बिग बॉस में परिवार के सभी सदस्यों के राज एक-दूसरे को बताए। इसके बाद बिग बॉस ने सबको बताया कि सदस्य जिन कंटेस्टेंट को कैप्टेंसी टास्क उसे बाहर करना चाहते हैं,घंटी बजने पर रिकॉर्डिंग रूम में आकर उस सदस्य का राज बताना होगा। इसके बाद हॉल में लगी उनकी तस्वीर के आगे आउट कर साइन लगा दिया जाएगा और इस तरह वह कैप्टेंसी टास्क से बाहर हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed