सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी के बीच हुई कैट फाइट, कैप्टेंसी टास्क में खोला राज

अमर उजाला मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 04 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash and shamita shetty started cat fight during captaincy task open secret
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बिग बॉस 15 में वीकेंड के वार में सलमान खान द्वारा दिए गए टास्क के बाद से ही लगातार शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच लगातार दुश्मनी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में शमिता ने तेजस्वी और करण को विशाल की बातों पर हंसने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई थी, जिसके बाद शमिता और तेजस्वी के बीच पहली बार बहुत ही बड़ा झगड़ा देखने को मिला था। हालांकि इन-दोनो के बीच काफी समय से ये कोल्ड वॉर चल रही थी, जिसने अब बिग बॉस के घर में एक बड़े युद्ध का रूप ले लिया है।



दोनों के बीच शुरू हुई कैट फाइट

दरअसल तेजस्वी पिछले काफी समय से घर का कैप्टन बनने की कोशिश में लगी हुई हैं, लेकिन शमिता द्वारा उठाए गए एक कदम ने तेजस्वी का पूरा गेम बिगाड़ दिया। दरअसल शमिता ने तेजस्वी के खिलाफ वोट किया जिसके बाद तेजस्वी के कैप्टेंसी जीतने के चांस पूरी तरह खत्म हो गए। शमिता द्वारा ऐसा किए जाने के बाद तेजस्वी काफी गुस्से में नजर आईं और उन्होंने इस बारे में शमिता से बातचीत की।

Trending Videos
bigg boss 15 tejasswi prakash and shamita shetty started cat fight during captaincy task open secret
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

शमिता से मांगा जवाब

तेजस्वी उनके पास गईं और उन्होंने ऐसा करने पर शमिता शेट्टी से स्पष्टीकरण मांगा। जिसका जवाब देते हुए शमिता ने कहा कि वो कैप्टेंसी टास्क अपने लिए खेलना चाहती थीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपना गेम अपनी तरह से खेला है, मुझे दिक्कत है अगर आप इस घर की कैप्टन बनती हैं तो। जिसके बाद इन दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash and shamita shetty started cat fight during captaincy task open secret
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

तेजस्वी ने कहा आप इन्सिक्योर हो

शमिता की बात का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘ये इन्सिक्योरिटी लग रही है’, तेजस्वी की इस बात को सुनने के बाद शमिता काफी गुस्से में आ गईं और उन्होंने कहा कि मेरे से ऐसी बात मत करना’। शमिता के अलावा तेजस्वी करण कुंद्रा पर भी काफी नाराज होती हुई दिखीं और उन्होंने करण को कहा कि ये गेम कितना ज्यादा ट्विस्ट होता जा रहा है। जिस पर करण ने तेजस्वी को कहा कि ये उनके देखने का नजरिया है।

bigg boss 15 tejasswi prakash and shamita shetty started cat fight during captaincy task open secret
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

करण-तेजस्वी के बीच हुई बहसबाजी

करण और तेजस्वी के बीच भी बहसबाजी देखने को मिली, जहां तेजस्वी ने कहा, ‘किसी को किसी कि जरूरत नहीं है शो में आगे बढ्ने के लिए’। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा, ‘ये बहुत गलत है, तेरा हमेशा से यही है जब तेरे को गुस्सा आता है तो तू बहुत कुछ सोच लेती है।

विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash and shamita shetty started cat fight during captaincy task open secret
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

करण से नाराज हुईं तेजस्वी

करण के ये कहने पर कि ये उनकी प्रोब्लेम है तेजस्वी काफी नाराज हुईं और उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी जरूरत नहीं है और वो वहां से चली गईं। पिछले काफी समय से करण और तेजस्वी के बीच एक प्यारा रिश्ता दर्शकों को देखने को मिल रहा है। क्या इस कैप्टेंसी टास्क के बाद इन दोनों के बीच का रोमांस खत्म हो जाएगा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed