फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: ये कंटेस्टेंट्स दर्शकों संग साझा कर चुके हैं अपने ब्रेकअप की कहानी, एक का तो शादी से एक महीने पहले टूटा रिश्ता

Wed, 03 Nov 2021 11:27 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 03 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss: These contestants have shared the story of their breakup with the audience one of them broke up a month before marriage
बिग बॉस कंटेस्टेंट - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही अपने विवादों और लड़ाईॉ- झगड़ों को लेकर सुर्खियों में रहा है। शो के हर सीजन में दर्शकों को कई ऐसे विवाद देखने को मिले हैं, जो आज तक उन्हें याद हैं। हालांकि, शो में कई बार दर्शकों को लव स्टोरी और टूटे दिल की कहानी भी देखने को मिली है। शो के कई सीजन में कई कंटेस्टेट्स ने इस मंच के जरिए अपने टूटे रिश्ते को लेकर खुलकार बात की है। कई बार तो इन कंटेस्टेंट्स ने अपने ब्रेकअप को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। हाल ही में बिग बॉस के 15वें सीजन के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा शो के बीते एपिसोड में अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकार बात नजर करते आए थे। आइए जानते हैं कौन- कौन से कंटेस्टेंट अपने टूटे रिश्ते को लेकर शो में कर चुके हैं खुलासे- 



एजाज खान
बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए एजाज खान ने इस मंच पर अपने टूटे दिल का हाल बयां किया था। एक्टर ने बताया था कि उनकी शादी होने से करीब एक महीने पहले उनका रिश्ता टूट गया था। 

Bigg Boss: These contestants have shared the story of their breakup with the audience one of them broke up a month before marriage
पारस छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

पारस छाबड़ा 
बिग बॉस के 13वें में नजर आए चुके पारस छाबड़ा ने भी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के साथ अपने रिलेशन को लेकर कई खुलासे किए थे। पारस ने बताया था कि आकांक्षा पुरी उनके साथ लॉयल नहीं थीं।  इस बारे में पता चलने पर उन्होंने आकांक्षा को छोड़ दिया।

Bigg Boss: These contestants have shared the story of their breakup with the audience one of them broke up a month before marriage
पवित्रा पुनिया - फोटो : सोशल मीडिया

पवित्रा पुनिया 
बिग बॉस के 14वें सीजन का हिस्सा रहीं पवित्रा पुनिया ने इस शो के जरिए दर्शकों को अपने टूटे रिश्ते के बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने शो पर जैस्मिन भसीन को अपने ब्रेकअप की कहानी सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss: These contestants have shared the story of their breakup with the audience one of them broke up a month before marriage
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल
बिग बॉस 13 की मशहूर कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने भी शो पर अपनी ब्रेकअप स्टोरी साझा की थी। शहनाज ने बताया था कि वह चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन को डेट कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss: These contestants have shared the story of their breakup with the audience one of them broke up a month before marriage
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली फोगाट
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रहीं पॉलिटीशियन और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट ने भी अपने रिश्ते की दुख भरी दास्तां इस शो पर शेयर की थी। एक्ट्रेस अपने पति की मौत का जिक्र करते हुए शो में काफी इमोशनल हो गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed