Bigg Boss 15: नेहा भसीन की करण कुंद्रा के खिलाफ गेम, कीचड़ डालते हुए कहा- ‘फट्टू और पप्पी’, हुई जमकर बहस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा ने करण को बताया फट्टू
इस दौरान नेहा से पूछा गया कि घर में कौन सा सदस्य बातों को इधर से उधर करता है? इस पर नेहा करण कुंद्रा का नाम लेती हैं। वह कहती हैं कि करण पूरा चुगलखोर है और पूरा फट्टू है। चुगलखोर वो इंसान होता है जो मन की बात मन में नहीं रखता है बल्कि वह पीठ पीछे बोलता है। करण कोने में जा जाकर अपनी बात बोलता है और ये काम भी वो अपने तरीके से करता है। मेरे लिए करण चुगलखोर से ज्यादा फट्टू है।
करण के खिलाफ नेहा का गेम
इसके आगे नेहा कहती हैं, 'ये सिर्फ हंसता नहीं है बल्कि पीछे से छोटे-छोटे पप्पीज की तरह बोलता है।' नेहा ये भी कहती हैं, ‘मैं सिर्फ गेम को शुरू रही हूं। मैं तुम्हें पसंद नहीं करती और ना ही तुम मुझे पसंद करते हो।’ इसके बाद नेहा करण कुंद्रा पर बालती भरकर कीचड़ डाल देती हैं।
करण कुंद्रा का जवाब
इसके बाद टास्क में करण का नंबर आता है और वह नेहा को घर का अनवॉन्टेड (जिसकी जरूरत नहीं है) सदस्य बताते हैं। करण कहते हैं, ‘नेहा की अपनी अलग गेम है। वो लोगों के बने रिलेशन को खराब कर रही है। वैंप का काम कर रही है और वो भी गंदी तरह से। और इसे लगता है जो ये करती है वो ठीक है।’ इस दौरान नेहा कहती हैं कि करण दोस्ती नहीं करता है बल्कि लोगों को दबाता है। इस बीच दोनों के बीच जमकर बहस होती है।
करण ने नेहा पर डाला कीचड़
करण कुंद्रा ये भी कहते हैं कि ये (नेहा) पहले दिन से घर में अपनी पॉलिटिक्स खेल रही है। इसने आकर मुझे प्रतीक के लिए भड़काने की कोशिश की। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि तू क्या बोल रही है और आ जाओ तुम मुझे शो से बाहर निकालने के लिए। मैं भी देख लूंगा।’ इसी दौरान नेहा करण के ‘वैंप’ वाले शब्द पर भड़क जाती हैं। हालांकि, इस पूरी बहस के बाद करण नेहा पर कीचड़ डाल देते हैं।