फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी ने निशांत भट्ट पर मतलबी कहकर उछाला कीचड़, दोनों की दोस्ती में आई दरार

Mon, 15 Nov 2021 12:28 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 15 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 shamita shetty and nishant bhatt friendship ends actress called him most selfish contestant in the house
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 अपने सातवें हफ्ते में एंटर करने जा रहा है। घर अब पूरी तरह से दो हिस्सों में बंट चुका है, जिसमें वीआईपी और नॉन वीआईपी सदस्य हैं। वीआईपी सदस्यों में जहां उमर रियाज, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन और निशांत भट्ट शामिल हैं तो वहीं अब तक फिनाले की रेस में शामिल न होने वाले सदस्यों में शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, जय भानुशाली, राजीव अदातिया और प्रतीक सहजपाल शामिल हैं। हालांकि बिग बॉस द्वारा घर को दो हिस्सों में बाटने के बाद अब रिश्तों पर भी असर पड़ता दिखाई दे रहा है।



शमिता-निशांत की दोस्ती में आई दरार

निशांत के वीआईपी मेम्बर बनने के बाद शमिता के साथ निशांत का बर्ताव थोड़ा बदला हुआ नजर आया। दरअसल बिग बॉस ने पहले चार वीआईपी मेम्बर बने घरवालों के अलावा बाकी के सदस्यों को वीआईपी मेम्बर बनकर सीधा फिनाले रेस में शामिल होने का मौका दिया। जहां सभी घरवालों को एक टास्क करना था। इस टास्क के दौरान जब निशांत ने शमिता को रेनकोट देने में आनाकानी की तो वो बात शमिता शेट्टी को बिलकुल भी पसंद नहीं आई।

bigg boss 15 shamita shetty and nishant bhatt friendship ends actress called him most selfish contestant in the house
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

घर में पहुंचे बंटी-बबली

वीकेंड के वार में शर्वरी वाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी आगामी फिल्म बंटी और बबली 2 के प्रमोशन्स के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने घरवालों के साथ एक टास्क खेला। इस टास्क के दौरान घरवालों को एक टैग के साथ बताना था कि घर का मोस्ट वांटेड सदस्य कौन है और उस पर कीचड़ डालना था। जब शर्वरी ने शमिता को पूछा कि उनके हिसाब से घर में मोस्ट वांटेड मतलबी सदस्य कौन है तो उन्होंने सीधे तौर पर निशांत का नाम लिया।

bigg boss 15 shamita shetty and nishant bhatt friendship ends actress called him most selfish contestant in the house
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

निशांत को दिया मतलबी का टैग

शमिता शेट्टी ने इस सवाल के तुरंत बाद ही निशांत को बुलाया, जिस पर निशांत ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले कारण बताओ सही लगा तो मैं वहां आऊंगा। जिसका जवाब देते हुए शमिता ने कहा कि ये इतना मतलबी है कि आगे बढ़ने के लिए अपने दोस्तों का भी इस्तेमाल करेगा। जिसके बाद निशांत ने कहा ये आपकी राय है जिसके बाद दोनों के बीच में थोड़ी बहस भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 shamita shetty and nishant bhatt friendship ends actress called him most selfish contestant in the house
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

शमिता शेट्टी ने कहा अपने दोस्तों की कद्र नहीं है

शमिता शेट्टी ने निशांत को लेकर आगे कहा, ‘इसे लगता है ये जो भी करेगा वो भुला दिया जाएगा, इसे अपने सच्चे दोस्तों की कोई कद्र नहीं है। आगे बढ़ने के लिए वो जो भी करता है उसे लगता है उसके सच्चे दोस्त समझ जाएंगे, चाहे वो उन्हें दुख पहुंचा रहा हो हर समय। ये इसकी आदत है इसका पैटर्न है।

विज्ञापन
bigg boss 15 shamita shetty and nishant bhatt friendship ends actress called him most selfish contestant in the house
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

निशांत ने बोला दोस्त होते तो क्लियर करते

निशांत ने भी शमिता की बात का जवाब देते हुए कहा कि अगर आप दोस्त होते तो आप यहां पर ऐसे बात नहीं करते। मेरे से बैठकर बात क्लियर करते। आपका भी ये एक पैटर्न है आप कुछ भी अपने हिसाब से सोचते हो और बोलते हो और उसके बाद ये नहीं आकर क्लियर करो। मैं तीन दिन से आपसे पूछ रहा हूं कुछ नाराजगी है तो बताओ, लेकिन आपने कुछ नहीं कहा। जिसके बाद दोनों में थोड़ी बहसबाजी भी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed