{"_id":"61857d4519a00d01956d9dcc","slug":"bigg-boss-15-nishant-bhatt-made-fun-of-miesha-iyer-and-ishan-sehgal-love-karan-kundra-said-gandi-acting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: मायशा और ईशान के प्यार का निशांत ने उड़ाया मजाक, करण बोले- 'गंदी एक्टिंग'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: मायशा और ईशान के प्यार का निशांत ने उड़ाया मजाक, करण बोले- 'गंदी एक्टिंग'
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 15 में चौथा हफ्ता चल रहा है और अब घर में माहौल भी पूरी तरह बदल गया है। इस हफ्ते घर में उमर रियाज कैप्टन बने हैं। मायशा अय्यर और उमर रियाज के बीच कैप्टेंसी की टक्कर हुई थी। इस दौरान बिग बॉस की तरफ से दोनों को एक मजेदार कैप्टेंसी टास्क दिया गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स के लिए उनके घर से आए दिवाली गिफ्ट को दांव पर लगाया गया था। इस टास्क में उमर और मायशा को ये तय करना था कि, वह किस कंटेस्टेंट को उनका दिवाली गिफ्ट देना चाहते हैं और किसे नहीं।
इस दौरान जब ईशान सहगल का नंबर आया, तब मायशा उन्हें गिफ्ट देना चाहती थीं। इसी वजह से दोनों के बीच काफी इमोशनल सीन देखने को मिला। दरअसल, ईशान मयाशा को कैप्टन बनाना चाहते थे। इसी वजह उन्होंने टास्क के दौरान घर से आया गिफ्ट लेने के लिए मना कर दिया। इसी बीच दोनों के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिला।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान ईशान कहते हैं, 'मैं चाहता हूं कि मायशा कैप्टन बने। मेरे लिए बहुत मुश्किल फैसला है और तू अपना बेस्ट दे।' ईशान की इस बात पर मायशा कहती हैं कि, ऐसी कैप्टेंसी का कोई फायदा नहीं है। इस दौरान दोनों काफी इमोशनल हो जाते हैं।
3 of 5
बिग बॉग 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान निशांत भट्ट और करण कुंद्रा दोनों का मजाकर उड़ाते हुए नजर आए। निशांत भट्ट जय भानुशाली को कहते हैं, 'इन दोनों का प्यार देखकर मुझे रोना आ रहा है। मैं बहुत ही इमोशनल हूं। बहुत ही ज्यादा।' इस दौरान निशांत रोने की एक्टिंग भी करते हैं। इस पर जय कहते हैं, 'चुप कर। उसने मुझे तो दिया है। निशांत साले कमीने शांत हो होजा।' इस दौरान निशांत और जय के पास करण कुंद्रा भी आ कर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉग 15
- फोटो : सोशल मीडिया
निशांत आगे करण और जय से कहते हैं कि, मुझे दोनों का प्यार देखकर बहुत इमोशनल फील हो रहा है। निशांत की ये बात सुनकर करण कहते हैं, ‘मैं तो रो पड़ा गंदी एक्टिंग देखकर।’ हालांकि, निशांत और करण द्वारा मजाक उड़ाने पर मायशा काफी भड़क जाती हैं। वह इन लोगों को सबक सिखाने की बात करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉग 15
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इसके बाद घर में काफी ज्यादा ड्रामा देखने को मिलता है। एक तरफ अफसाना अपने खाने को लेकर चिल्लाती हैं कि, उनका पपीता कहां गायब हो गया। तो दूसरी तरफ ईशान भी सभी को सुनाते हैं कि, कैसे सब उनका और मायशा का मजाकर उड़ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।