{"_id":"6185979ca8e3200754255cb5","slug":"bigg-boss-15-nishant-bhatt-told-jay-bhanushali-his-priority-and-said-this-for-pratik-sehajpal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: निशांत भट्ट ने जय भानुशाली को बताया अपनी ‘प्रायोरिटी’, प्रतीक के लिए कही ये बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: निशांत भट्ट ने जय भानुशाली को बताया अपनी ‘प्रायोरिटी’, प्रतीक के लिए कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते में पहुंच गया है और इस हफ्ते घर में कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्ते भी दर्शकों को साफ होते हुए नजर आ रहे हैं। शो के शुरुआती दिनों में घर में मौजूद लगभग हर कंटेस्टेंट भाईचारे के साथ गेम को खेलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब दोश्ती और दुश्मनी का रिश्ता घरवालों के बीच पूरी तरह साफ हो गया है और अब ये भी पता चल गया है कि, किस कंटेस्टेंट ने किसे अपनी प्रायोरिटी बनाया है। शो में ओटीटी के सीजन से ही प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट की दोस्ती चर्चा में रही है और इस सीजन में भी दोनों साथ खेल रहे हैं लेकिन अब शो में निशांत जय भानुशाली को अपना सबसे करीबी बताते नजर आए हैं। इतना ही नहीं, निशांत ने ये भी कहा है कि, खेल में जय उनकी प्रायोरिटी में नंबर एक पर है प्रतीक नहीं।
2 of 5
निशांत भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश गार्डन एरिया में देर रात बात करते हैं। इस दौरान करण निशांत से पूछते हैं कि, तेरा जय को लेकर क्या मन है? इस पर निशांत कहते हैं, 'अगर में गेम हटा दूं और सिर्फ इमोशनली बात करता हूं तो पहला है प्रतीक सहजपाल। दूसरा तेजस्वी प्रकाश है और तीसरा शमिता का नाम है। चौथा तुम हो।’
3 of 5
निशांत भट्ट
- फोटो : instagram
इसके आगे निशांत कहते हैं कि, अगर में गेम के माइंड सेट से बात करूं तो, प्रतीक, तेजस्वी और शमिता कोई नहीं है। मेरे लिए सिर्फ जय है। हम दोनों ने अब तक गेम खेली नहीं है और ना ही बात की है। लेकिन वो बंदा सामने से आकर मुझसे बात करता है। चीजों को पूछ लेता है। तो मेरे लिए जय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में जय भानुशाली और निशांत भट्ट को एक साथ बैठे हुए कई बार देखा जा चुका है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी जब मायशा और ईशान एक-दूसरे के साथ इमोशनल हो रहे थे, तब निशांत जय के साथ बैठे हुए थे। इस दौरान निशान दोनों का मजाकर उड़ा रहे थे और जय उन्हें शांत करवाने कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
निशांत भट्ट
- फोटो : instagram
निशांत भट्ट ने जय भानुशाली से कहा, ‘इन दोनों का प्यार देखकर मुझे रोना आ रहा है। मैं बहुत ही इमोशनल हूं। बहुत ही ज्यादा। इस दौरान निशांत रोने की एक्टिंग भी करते हैं। इस पर जय कहते हैं, चुप कर। उसने मुझे तो दिया है। निशांत साले कमीने शांत हो होजा।’ इससे साफ है कि, घर में दोनों की दोस्ती अब गहरी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।