बिग बॉस 15 का ये हफ्ता जहां कुछ घरवालों के लिए खुशियों से भरा रहा तो वहीं दिवाली वीक में सलमान खान ने कुछ घरवालों पर पटाखेँ भी फोड़े, मिला जुलाकर ये हफ्ता घरवालों के लिए मिक्स रहा। हालांकि हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क के जरिए ये मौका दिया कि वो घर के अगले कैप्टन बन सकते हैं। इस टास्क में घरवालों को एक-दूसरे के राज खोलने थे जहां सभी ने एक-दूसरे के राज खोलकर कई सदस्यों को कैप्टेंसी टास्क से बाहर कर दिया।
Bigg Boss 15: मायशा और उमर रियाज के बीच हुआ कैप्टेंसी टास्क, ये बना घर का नया कैप्टन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्यूल कम होने पर कप्तान बनने के चांस होंगे कम
जैसे-जैसे दावेदार उमर रियाज और मायशा अय्यर के फ्यूल बॉक्स में फ्यूल लाइन कम होती थी वैसे-वैसे उनके घर का अगला कैप्टन बनने के चांस भी बिलकुल खत्म होते हैं। मायशा ने जहां शुरुआत में ही जय भानुशाली को तीन फ्यूल दे दिए ताकि वो घर से आए गिफ्ट को पा सके तो वही उमर ने अपने फ्यूल में से सिर्फ 2 फ्यूल अफसाना खान को दिए ताकि उन्हें साज का गिफ्ट मिल जाए।
ये बना घर का नया कप्तान
इस टास्क के खत्म होते-होते मायशा के तीन फ्यूल पहले से ही कम हो चुके थे और वो लगभग हार गई थीं, जिसके बाद अंत में उन्होंने प्रतीक, सिंबा और राजीव को उनके घर से आए गिफ्ट्स लेने के लिए अपने फ्यूल बॉक्स में से फ्यूल दे दिया और उमर के फ्यूल बॉक्स में ज्यादा फ्यूल बचे और वो इस टास्क को जीतकर घर के नए कप्तान बन गए।
उमर रियाज का हुआ था झगड़ा
इस पूरे हफ्ते उमर रियाज बिग बॉस के घर में काफी नजर आए उनका एक टास्क के दौरान सिंबा से बहुत बड़ा झगड़ा देखने को मिला। गुस्से में सिंबा ने न सिर्फ उमर को पानी में धक्का दे दिया बल्कि घर में काफी उथल-पुथल भी मचाया। हालांकि इन दोनों की लड़ाई यही पर खत्म नहीं हुई और दोनों एक-दूसरे पर निजी कमेन्ट करते हुए नजर आए।
इस हफ्ते थे नॉमिनेट
टास्क हार जाने के कारण उमर रियाज इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे, हालांकि घर की कप्तानी जीतकर इस हफ्ते उन्होंने इस हफ्ते खुद को तो सुरक्षित कर ही लिया, लेकिन इसी के साथ उनके हाथ में ये पावर भी आ गई कि वो घर से बेघर होने के लिए किसी भी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर सकते हैं।