बिग बॉस 15 अपने पांचवें हफ्ते में है और अब गेम एकदम दिलचस्प हो गया है। जहां कई घरवाले एक-दूसरे के खिलाफ नजर आए और घर में कई आपसी मतभेद देखने को मिले तो वही अब दूसरी तरफ बिग बॉस ओटीटी से लेकर बिग बॉस 15 में आने तक प्रतीक शमिता और निशांत भट्ट भले ही एक-दूसरे से कितना भी लड़ाई करें, लेकिन अंततः जब भी एक-दूसरे को बचाने या समर्थन देने की बारी आती है तो ये एक-साथ खड़े हुए नजर आते हैं। लेकिन अब घर में एक टास्क के दौरान शमिता और निशांत के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के रिश्ते में आई दरार, गिफ्ट्स न मिलने पर आपस में भिड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमर ने नहीं दिया शमिता को गिफ्ट
शमिता शेट्टी ने उमर रियाज के पास जाकर उनसे फ्यूल मांगा, उमर ने ये कहते हुए उन्हें मना कर दिया कि वो इस हफ्ते सुरक्षित नहीं हैं और वो कैप्टेंसी लेकर खुद को सुरक्षित करना चाहते हैं। हालांकि शमिता ने मायशा के पास जाकर उनसे इसलिए फ्यूल नहीं मांगा क्योंकि वो पहले से ही अपने 3 फ्यूल जय भानुशाली को दे चुकी थीं। घर से आए गिफ्ट्स न मिलने पर शमिता खुद के आंसू रोक नहीं पाईं और रोने लगीं।
शमिता निशांत का हुआ झगड़ा
शमिता के रोने पर निशांत घर में घूम घूमकर मस्ती करते हुए नजर आए और ये बात शमिता को बिलकुल भी अच्छी नहीं लगी। शमिता ने निशांत पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘जब मैं रो रही थी तो आप हंस रहे थे जोकि मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगा। जिसका जवाब देते हुए निशांत ने कहा, ‘मुझे इस चीज का आइडिया भी नहीं था क्योंकि मैं अपनी मस्ती कर रहा था। शमिता ने कहा ये दुख की बात है कि आपके दिमाग में चीज नहीं है।
निशांत ने कहा जबरदस्ती का गुस्सा मत निकालो
शमिता के ऐसा कहने से निशांत काफी नाराज हुए और उन्होंने शमिता को कहा कि ये बेवजह का गुस्सा मेरे पर मत निकालो। आप जो बोल रहे हो वो मेरे दिमाग में भी नहीं था। अगर आपको ऐसा लगता है वो आपका है मैंने कुछ भी जानबूझकर नहीं किया है। शमिता ने कहा तुम अगर दर्शकों को अपना ये बुरा साइड दिखाना चाहते हो तो ठीक है। लेकिन मैंने आपसे ये उम्मीद नहीं की थी।
शमिता ने कहा ऐसा करके तुझे लगता है तुझे वोट्स मिलेंगे
शमिता ने निशांत को कहा तुझे ऐसा लगता है कि ऐसा मनोरंजन करके तुझे वोट्स मिलेंगे। जिसके बाद निशांत ने भी शमिता पर भड़कते हुए कहा अपने शब्दों को संभालकर इस्तेमाल करो। जिसपर शमिता ने कहा कि तुमने लोगों का मनोरंजन करने का गलत समय चुना है जब मुझे मेरे घर से आए गिफ्ट्स नहीं मिले और मैं रो रही थी। जिसके बाद निशांत और शमिता की जमकर तू-तू, मै-मै हुई।