फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: परिवार को याद कर भावुक हुए राजीव अदातिया, अफसाना को मां के लिए कही ये बात

Sat, 30 Oct 2021 01:18 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 30 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 rajiv adatia gets emotional after remembering the family, said this to afsana khan for his mother
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 में राजीव अदातिया ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। उनके आने के बाद पहले ही दिन घर का माहौल काफी ज्यादा बदल गया था। राजीव कई लोगों से बाहर की बातें करते नजर आए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने ईशान सहगल को मायशा अय्यर से दूर रहने की नसीहत भी दी थी, जिस वजह से दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। वहीं, इन चीजों के बीच अब राजीव को अपने परिवार की याद सता रही है। बिग बॉस के घर में वह अपने परिवार को याद कर भावुक होते हुए नजर आए, जिसके बाद अफसाना ने उन्हें संभाला।



हुआ ये कि, राजीव देर रात बेडरूम में अकेले रो रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मां की तस्वीर को अपने हाथ में लिया हुआ था, जिसके बाद अफसाना ने उन्हें शांत करवाया। इस दौरान राजीव ने अपनी मां के बारे में अफसाना को बताया। साथ ही उन्होंने अपने पिता और दादी को भी याद किया।

Bigg Boss 15 rajiv adatia gets emotional after remembering the family, said this to afsana khan for his mother
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
राजीव ने अफसाना से कहा कि, बहुत प्यारी हैं मेरी मां। हिम्मत मुझे वही देती हैं। राजीव की ये बात सुनकर अफसाना कहती हैं कि, तुम्हारे पापा क्या करते हैं? अफसाना की ये बात सुनकर राजीव भावुक हो जाते हैं। वह कहते हैं कि, पापा नहीं रहे। मैं बहुत छोटा था, तब मेरे पापा का निधन हो गया था। मैं 18 साल का था। मैं दुबई में था। मेरी दादी का कल के दिन ही देहांत हुआ था। मेरे पापा के जाने के बाद मेरी दादी ही मेरा लास्ट कनेक्शन थी।’
Bigg Boss 15 rajiv adatia gets emotional after remembering the family, said this to afsana khan for his mother
बिग बॉग 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव अपने परिवार के बारे मे बताते हुए अफसाना के सामने ही फूट-फूटकर रोने लग जाते हैं। इस दौरान राजीव को शांत करवाने के लिए अफसाना कहती हैं कि, जो इंसान सबके सामने हंसते हैं, जैसे तू और मैं। हम ही अंदर से दुखी होते हैं। इतना ही नहीं, राजीव के लिए अफसाना गाना भी गाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 rajiv adatia gets emotional after remembering the family, said this to afsana khan for his mother
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के घर में अफसाना खान और राजीव अदातिया की बहस हो चुकी है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान अफसाना ने राजीव को इशारों-इशारों में मोटा कह दिया था, जिस वजह से राजीव काफी ज्यादा भ़ड़क गए थे। इतना ही नहीं, राजीव ने ये भी कहा था कि, अगर मैं अफसाना पर चढ़ गया, तो बहुत गलत हो जाएगा।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 rajiv adatia gets emotional after remembering the family, said this to afsana khan for his mother
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इस पूरे हंगामे के बाद राजीव काफी ज्यादा भावुक हो गए थे। वह टास्क खत्म होने के बाद घर में रोने लगे थे, जिसके बाद अफसाना ने ही उन्हें सॉरी बोलकर चुप करवाया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed