{"_id":"6186e526d3ece845a45c5716","slug":"bigg-boss-15-rakesh-bapat-and-neha-bhasin-become-the-new-members-of-the-show-shamita-shetty-wept-for-happiness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: शो के नए सदस्य बने राकेश बापट और नेहा भसीन, खुशी के मारे रो पड़ीं शमिता शेट्टी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: शो के नए सदस्य बने राकेश बापट और नेहा भसीन, खुशी के मारे रो पड़ीं शमिता शेट्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 07 Nov 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राकेश बापट और नेहा भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 अब अपने 5वें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। शो की शुरुआत में सभी सदस्य एक- दूसरे से रिश्ते बनाते और उसे निभाते नजर आ रहे थे। वहीं, बोला कि अब पांचवें हफ्ते में कई कंटेस्टेंट के रिश्ते लगातार बदलते हुए नजर आ रहे हैं। शो में अब दोस्ती और दुश्मनी का रिश्ता घरवालों के बीच पूरी तरह साफ हो गया है। ऐसे में घरवाले इस गेम को जीतने के लिए इस माइंड गेम खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं, शो में शुरुआत से ही दर्शकों को एक सदस्य की नाम सुनने को मिला, जो भले ही शो में वास्तविकता में मौजूद नहीं था, लेकिन अभिनेत्री शमिता शेट्टी के ख्यालों के जरिए इस शो का हिस्सा रहे हैं।
शमिता द्वारा शो में लगातार मेकर्स से बिग बॉस ओटीटी में उनके साथ नजर आए खास मित्र राकेश बापट को घर का सदस्य बनाने के लिए लगातार बोलती रही हैं। ऐसे में शो में जारी वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर इस हफ्ते शमिता शेट्टी की यह इच्छा पूरी कर दी गई।
2 of 5
शमिता शेट्टी और राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आज प्रसारित हुए एपिसोड में दर्शकों को शो में दो नए सदस्यों की एंट्री देखनी मिली। घर में आए इन सदस्यों को देख शमिता शेट्टी की आंखों में से खुशी के आंसू छलक आए। शो में इस हफ्ते बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट रह चुके राकेश बापट और नेहा बसीन की एंट्री देखे को मिली।
3 of 5
राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में राकेश और नेहा की एंट्री बड़े ही नाटकीय अंदाज में कराई गई। दरअसल, बिग बॉस के घर में सदस्यों की सुबह बिग जी के दिए एक पत्र से होती थी। इसी क्रम मेें आज फिर सुबह होते ही हमेशा की तरह बिग जी पत्र लेकर घर पहुंचा। हालांकि, इस बार इसमें ट्विस्ट ये था कि बिग जी का रूप लिए घर में कोई और नहीं बल्कि शमिता के अजीज दोस्त राकेश बापट ने एंट्री ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह नेहा भसीन की एंट्री उनके शानदार गाने धुड़की से हुई। नेहा और राकेश को घर में देख शमिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। अपने इतने करीब लोगों को साथ में देख शमिता भावुक हो गईं और वह रोने लगी।
विज्ञापन
5 of 5
शमिता शेट्टी और राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में नए सदस्यों की एंट्री के बाद से ही घर का माहौल काफी बदला बदला नजर आ रहा हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि राकेश और नेहा की एंट्री शो में क्या- क्या नए मोड़ लाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।