बिग बॉस 15 में इस हफ्ते दर्शकों को काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला। एक तरफ जहां देवोलीना और रश्मि का जमकर झगड़ा हुआ तो वहीं रितेश भी अपनी पत्नी राखी सावंत को डांटते-फटकारते हुए नजर आए। वीकेंड के वार में सलमान खान ने रितेश को राखी के साथ अनुचित व्यवहार करने के लिए खूब फटकार लगाई और साथ ही उन्हें ये चेतावनी भी दी कि अगर उन्होंने राखी के साथ दोबारा ऐसा किया तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा। वीकेंड के वार पर जब भी सलमान खान आते हैं तो किसी न किसी घरवाले को बाहर ले जाते हैं। इस हफ्ते भी ऐसा ही देखने को मिला।
Bigg Boss 15: पति रितेश के एलिमिनेशन से टूटीं राखी सावंत, सलमान खान ने अभिनेत्री को दिया इस बात का आश्वासन
रितेश के एलिमिनेशन से टूटीं राखी
जैसे ही सलमान खान ने रितेश के घर से बेघर होने की घोषणा की तो राखी सावंत को पहले तो यकीन नहीं हुआ, लेकिन बाद में जब उन्हें एहसास हुआ तो वो फूट-फूटकर रोने लगीं। राखी ने रितेश से कहा मेरे को छोड़कर मत जाओ, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। हालांकि रितेश ने उन्हें समझाते हुए कहा कि तुम यहां पर अपना गेम अच्छे से खेलो।
राखी को सता रहा है ये डर
दरअसल राखी सावंत को ये डर सता रहा है कि रितेश वापस उन्हें छोड़कर नहीं चले जाए। राखी सावंत ये कहती हुई नजर आईं कि तुम मुझे छोड़कर कनाड़ा मत भाग जाना। मेरी कसम खाओ तुम कही नहीं जाओगे। राखी ने रितेश को कहा तुम मुझसे नाराज तो नहीं हो, प्लीज मुझे माफ कर दो। जिसके बाद राखी घुटनों पर बैठकर सलमान खान का नाम लेने लगीं।
सलमान खान ने दिलाया आश्वासन
सलमान खान ने राखी सावंत को रोते हुए देखकर उन्हें ये आश्वासन दिलाया कि रितेश उन्हें छोड़कर कही नहीं जाएंगे। मेरी बात मानो तुम। ये आज इस घर से जाएंगे, लेकिन बाहर कहीं नहीं जाएंगे ये मैं आपको लिख कर देता हूं। इसी के साथ सलमान खान ने राखी को अपना गेम मजबूत बनाने और गेम पर ध्यान देने के लिए कहा।
घरवालों ने राखी को संभाला
रितेश ने राखी से कहा कि वो मुंबई छोड़कर कही नहीं जाएंगे। लेकिन राखी लगातार रोती रहीं। घरवालों ने राखी को संभाला और शमिता शेट्टी रितेश को ये कहती हुई नजर आईं कि राखी आपसे बहुत प्यार करती हैं उनका ध्यान रखना। देवोलीना भी रितेश के जाने के बाद राखी को ये समझाती हुई दिखाई दीं की वो अपने दिल की बात हर किसी से न करें।