बिग बॉस 15 में जब राखी सावंत आई थीं तो उनसे ज्यादा लोग उनके पति रितेश की झलक देखने के लिए उत्सुक थे। राखी से दो साल के बाद बिग बॉस के घर के अंदर पहली बार रितेश एक कंटेस्टेंट के रूप में सामने आए। जहां शुरुआत में अंदर रितेश को पसंद किया जा रहा था तो वहीं उनकी पहली पत्नी के खुलासे के बाद रितेश मुसीबतों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल हाल ही में रितेश की पहली पत्नी स्निग्धा ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और साथ ही ये भी खुलासा किया था कि वो एनआरआई होने के बारे में झूठ बोल रहे थे।
Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति रितेश ने किया खुलासा, कहा-अभी उनके साथ मैंने कोर्ट मैरिज नहीं की है
रितेश ने दो साल तक सामने न आने की बताई वजह
रितेश से जब ये पूछा गया कि राखी से शादी करने के बाद दो साल तक वो मीडिया के सामने क्यों नहीं आए तो इसका जवाब देते हुए रितेश ने कहा कि ऐसा नहीं है वो अपनी शादी छुपाना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘मेरा ज्यादातर मानना है कि ये बहुत निजी होता है’। रितेश ने आगे कहा, ‘मेरी पहली पत्नी ने मुझपर जो आरोप लगाए थे मुझे पता था कि ये सब है। इसलिए मुझे ये था कि सब अच्छे से क्लियर हो जाए उसके बाद एक फॉर्मल अच्छी सी शादी करेंगे। क्योंकि राखी के करियर की बात है और मेरे भी बहुत सारे काम चल रहे हैं।
पहली पत्नी के साथ तलाक पर कही ये बात
रितेश ने अपनी पहली पत्नी स्निग्धा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘वो दो बार मेरे यहां से भाग चुकी है, जब वो गईं उसके बाद मेरा उनसे कोई संपर्क नहीं था। मेरी तरफ से मैंने तलाक फाइल कर दिया है, लेकिन ये पेपर्स पर साइन करने के लिए तैयार नहीं है’। इतना ही नहीं स्निग्धा(पहली पत्नी) ने रितेश पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। जिसका जवाब रितेश ने खास बातचीत के दौरान दिया।
घरेलू हिंसा करने पर रितेश ने दिया जवाब
रितेश ने मीडिया बातचीत के दौरान अपनी पत्नी स्निग्धा द्वारा मारपीट के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘बिग बॉस का मेरा सफर अगर आपने देखा है तो आपको पता होगा कि मेरा दोगला व्यक्तित्व नहीं है। वो सब झूठ फैला रही हैं। आप खुद सोचिए ऐसे पति के साथ कोई भी समझदार महिला इतने दिनों तक क्यों रहना चाहेगी भला? इसी के साथ रितेश ने कहा वो जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सबके सामने अपनी पहली पत्नी की सच्चाई खोलेंगे।
राखी से लीगल तरह से नहीं हुई शादी
रितेश ने इस मीडिया बातचीत में ये भी स्वीकार किया कि राखी सावंत के साथ उनकी अब तक लीगल तरह से शादी नहीं हुई है, क्योंकि उनकी पहली पत्नी ने उन्हें अब तक तलाक नहीं दिया है। राखी से शादी पर रितेश ने कहा, ‘हम दोनों ने ईश्वर को साक्षी मानकर एक-दूसरे को पति पत्नी माना है। लेकिन हम लोगों ने अपनी कोर्ट मैरिज नहीं की है। मैंने राखी को अपना मान लिया है लेकिन लीगल टर्म्स में मैं तलाक होने का इंतजार कर रहा हूं। जैसे ही मेरा तलाक होगा मैं राखी के साथ लीगल मैरिज करूंगा अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के सामने।