सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: राखी सावंत ने पति रितेश को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- इसलिए दो साल तक छुपा बैठा था

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 12 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rakhi Sawant made a shocking disclosure about husband Ritesh said  thats why he was hiding for two years
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 के फिनाले में अब चार हफ्तों का समय बाकी है। ऐसे में अब शो पहले से ज्यादा रोमांचक होता नजर आ रहा है। वहीं, फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य अपनी पूरी कोशिश करते नजर आ रहे हैं। शो में लगातार कंटेस्टेंट्स के बीच हो रही लड़ाई और मनमुटाव बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में दर्शकों को शो में रोजाना कई बवाल और हंगामे देखने को मिल रहे हैं।

इसी बीच शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री नजर आ रहीं अभिनेत्री राखी सावंत में अपने पति रितेश को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। आज प्रसारित हुए एपिसोड में रश्मि देसाई से राखी सावंत बात करती नजर आईं। इस दौरान राखी रश्मि से कहती नजर आईं कि उनके पति रितेश उनके बगल में बैठना नहीं चाहते, क्योंकि उन्हें डर है कि कुछ राज खुल जाएंगे।

 

Trending Videos
Bigg Boss 15: Rakhi Sawant made a shocking disclosure about husband Ritesh said  thats why he was hiding for two years
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर रश्मि राखी से कहती नजर आईं तूने बिना सोचे समझे उससे शादी कर ली। इस पर राखी ने कहा कि मैं इसे मैनेज करने की कोशिश कर रही हूं। वहीं, रितेश की पहली पत्नी के बारे में बात करते हुए राखी ने कहा कि रवीना ने एक नाम का उल्लेख किया था और मुझे लगता है कि वह आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rakhi Sawant made a shocking disclosure about husband Ritesh said  thats why he was hiding for two years
राखी सावंत-रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद राखी गुस्से में कहती नजर आईं कि यही कारण है कि वह 2 साल तक छिपा रहा। वह दोनों महिलाओं को एक साथ में रखना चाहता है। वह कैसे काम करेगा। राखी ने रितेश के बारे में सबसे पहले बिग बॉस 14 में खुलासा किया था। उन्होंने जुलाई 2019 में रितेश से शादी की, लेकिन दो साल तक उनकी पहचान को छुपा कर रखी।

Bigg Boss 15: Rakhi Sawant made a shocking disclosure about husband Ritesh said  thats why he was hiding for two years
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने बताया था कि रितेश ने मुझसे एक बात छुपाई जो अब सभी जानते हैं। उसे मुझसे यह छुपाना नहीं चाहिए था। मैं खुद का घर बसाने के लिए किसी और का घर नहीं तोड़ती। उन्होंने कहा कि शादी का फैसला मैंने दिल से लिया था और मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन शायद मेरे भाग्य में यह सब नहीं है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rakhi Sawant made a shocking disclosure about husband Ritesh said  thats why he was hiding for two years
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

शो की बात करें तो इन दिनों शो में जमकर ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां देवोलीना और रश्मि की दोस्ती में दरार पड़ती नजर आ रही हैं। तो वहीं तेजस्वी और करण के बीच भी दूरी होती दिख रही हैं। वहीं, बीते दिनों हुए टिकट टू फिनाले टास्क में जीतकर राखी सावंत इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed