अक्सर अपने बडबोलेपन की वजह से विवादों में रखने वाली राखी सावंत ने साल 2019 में अपनी शादी की खबरों से सभी को चौंका दिया। इस शादी में राखी दुल्हन की तरह सजी धजी दिखीं। उनकी तमाम तस्वीरें वायरल हुईं। लेकिन इन तस्वीरों में अगर कुछ नहीं दिखा, तो वह थे राखी के पति। दरअसल, शादी के बाद राखी ने खुलासा किया था कि उनके पति नहीं चाहते कि दुनिया को अभी उनके बारे में पता चले। ऐसे में राखी ने दो सालों तक किसी को अपने पति के नाम के अलावा कुछ नहीं बताया। हालांकि लंबे इंतजार के बाद बिग बॉस 15 में राखी के पति रितेश की एंट्री हुई। जिसने सभी को चौंका दिया। शो में अभी रितेश से जुड़े ट्वीस्ट अभी आ ही रहे थे कि रितेश से जुड़ा एक राज खुल गया है। जानिए रितेश से जुड़े ऐसे राज के बारे में जो राखी की शादी से पर्दा उठा देगा।
बिग बॉस 15: एनआरआई बिजनेसमैन नहीं है राखी सावंत का पति रितेश, सलमान खान के शो में ही करता है काम
दर्शकों को नहीं हो रहा यकीन
राखी के पति रितेश की शो में एंट्री के बाद से ही लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि रितेश राखी के पति है। रितेश ने खुद को एनआरआई बिजनेसमैन बताया है। ऐसे में उनके एक्सेंट सुनने के बाद लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि यह विदेश में सेटल है। यहां तक कि जब शो में रितेश को लॉलीपॉप लागेलु पर गाते और नाचते देखा गया तो हर किसी के मन में यही सवाल था कि क्या ये सच में एनआरआई बिजनेसमैन है।
क्या रितेश हैं कैमरामैन?
Ab yeh afwaah kaun Phaila raha ki #RakhiSawant ka Pati #Ritesh actually #BiggBoss team ka cameraman hai🤔😂
खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि रितेश एनआरआई बिजनेसमैन नहीं हैं, बल्कि सलमान के शो में ही बतौर कैमरामैन काम करते हैं। यहां तक कि मशहूर खबरी ने अपने ट्विटर हैंडल से भी इस बात पर ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है, 'अब ये अफवाह कौन फैला रहा है कि राखी सावंत के पति रितेश असल में बिग बॉस टीम के कैमरामैन हैं।'
शो में आते ही किया धमाल
शो में आते ही रितेश धमाल करते दिख रहे हैं। एक के बाद एक वह लोगों को अपने निशाने पर लेते दिखे। यहां तक कि करण कुंद्रा और तेजस्वी के रिश्ते पर भी उन्होंने सवाल खड़े कर दिए हैं। रितेश के आने के बाद शो की टीआरपी में भी इजाफा देखा गया है।
दोनों ने सुनाई अलग स्टोरी
शो में रितेश को कहते देखा गया कि राखी सावंत ने उन्हें प्रपोज किया था। जबकि राखी सावंत दो सालों से सभी से यह कहती दिख रही हैं कि रितेश ने उन्हें शादी करने के लिए प्रपोज किया था। हालांकि अब लोगों को राखी की शादी की पूरी तस्वीर देखकर ही यकीन होगा कि शो में आए रितेश उनके असली पति हैं या नहीं।