सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: वीआईपी कंटेस्टेंट्स ने लिया घरवालों से पंगा, करण कुंद्रा ने कहा हमारे बिना कुछ नहीं हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 30 Nov 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai and rakhi sawant fight with non vip contestants karan kundrra says they are nothing without us
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 अपने नौवें हफ्ते में पहुंच चुका है। ऐसे में घर में कई रिश्तों में बदलाव नजर आ रहे हैं। घर में वीआईपी उर्फ वाइल्ड कार्ड के आने से घर का माहौल काफी बदल चुका है। रश्मि देसाई से लेकर राखी सावंत और रितेश सहित घरवाले अपने वीआईपी होने का पूरा-पूरा फायदा उठा रहे हैं और घर में रहने वाले नॉन वीआईपी की सिर्फ ड्यूटी नहीं लगा रहे बल्कि उनसे उन्हें आदेश देते हुए भी नजर आ रहे हैं। जिससे अब नॉन वीआईपी के सब्र का बांध टूट चुका है।



वीआईपी नॉन वीआईपी के बीच हुआ झगड़ा

बिग बॉस ने वीआईपी के सभी सदस्यों को खुद कुछ भी काम करने के लिए मना किया है। साथ  ही उन्होंने ये भी कहा की वो सभी काम घरवालों के आम लोगों से करवाएंगे। ड्यूटी के दौरान जब रश्मि देसाई ने किचन की ड्यूटी लगाई तो प्रतीक सहजपाल और प्रतीक के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इन दोनों के बीच की बहस इतनी बढ़ गईं कि वो लड़ाई में बदल गई और घरवाले भी उसमें शामिल हो गए। दरअसल प्रतीक का कहना था चॉपिंग, कुकिंग और लिविंग एरिया का काम उनके लिए अधिक है।

Trending Videos
bigg boss 15 rashami desai and rakhi sawant fight with non vip contestants karan kundrra says they are nothing without us
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

प्रतीक का जवाब रश्मि को नहीं आया पसंद

प्रतीक द्वारा कही गई ये बात रश्मि को बिलकुल भी पसंद नहीं आई। रश्मि ने प्रतीक को कहा कि लीविंग एरिया में इतनी गंदगी नहीं होती और उसे साफ करना बिलकुल भी मुश्किल नहीं है। रश्मि की बातें सुनने के बाद प्रतीक का गुस्सा काफी बढ़ गया और उन्होंने रश्मि को उल्टा जवाब देना शुरू कर दिया। बातों-बातों में प्रतीक ने रश्मि को बैल बुद्धि तक कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai and rakhi sawant fight with non vip contestants karan kundrra says they are nothing without us
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

प्रतीक ने रश्मि को कहा बैल

प्रतीक ने रश्मि देसाई को जवाब देते हुए कहा कि ‘मैं बैल बुद्धि ही सही हूं, आप सिर्फ बैल हो। प्रतीक की इस बात को सुनकर रश्मि काफी गुस्सा हो गईं। तो वहीं दूसरी तरफ राखी सावंत और राजीव के बीच भी बहुत बड़ा झगड़ा देखने को मिला। उमर रियाज और रितेश का भी आपस में बड़ा झगड़ा देखने को मिला, जहां दोनों का झगड़ा लगभग धक्का-मुक्की तक पहुंच गया था।

bigg boss 15 rashami desai and rakhi sawant fight with non vip contestants karan kundrra says they are nothing without us
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

वीआईपी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

एक तरफ जहां वीआईपी मेंबर्स ने घरवालों को परेशान किया, तो वहीं नॉन वीआईपी सदस्यों ने भी वाइल्ड कार्ड एंट्री को घर में परेशान करने का निर्णय ले लिया है। करण कुंद्रा राजीव को ये कहते हुए नजर आए कि वीआईपी के पास खोने को बहुत कुछ है, हमारे पास कुछ नहीं है। इसलिए इन्हें ये एहसास करवाना जरूरी है कि इन्हें हमारी जरूरत है हमें इनकी नहीं।

विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai and rakhi sawant fight with non vip contestants karan kundrra says they are nothing without us
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

रश्मि ने बदला लेने की ठानी

राखी से लड़ाई-लड़ाई में राजीव ने ये कह दिया कि हम लोगों पर तुम्हारी वीआईपी सदस्यता निर्भर करती है, अगर हम काम नहीं करेंगे तो ये सदस्यता जाएगी। जिसके बाद राजीव पर राखी काफी भड़क गई और उन्होंने ये सब बातें रश्मि को बताई, जिसके बाद रश्मि ने राखी को कहा तुम अपनी बातों पर अड़ी रहना। देखते हैं ये आम घरवाले क्या कर सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed