हर साल की तरह इस बार भी रियलिटी शो बिग बॉस छोटे पर्दे पर धमाल मचा रहा है और जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। 15वें सीजन में इंडस्ट्री के जानेमाने चेहरों के अलावा नए लोगों को तो जगह मिली ही है, लेकिन पिछले सीजन के भी कंटेस्टेंट्स को वीआईपी गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है। नामी गिरामी चेहरे अपने फैन बेस को मजबूत करने, लोकप्रियता हासिल करने और लोगों को अपनी असली पर्सनालिटी दिखाने के लिए बिग बॉस के घर में आते हैं, लेकिन इसी इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो खुद को इस शो का हिस्सा बनाने से बचते हैं। ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में आपको बताते हैं जिन्हें बिग बॉस में प्रतिभागी बनने का मौका तो मिला लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया।
Bigg Boss: बिग बॉस का ऑफर ठुकरा चुके हैं यह सेलेब्स, एक एक्ट्रेस तो छह साल तक करती रही इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 29 Nov 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन