फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: उमर रियाज और रश्मि देसाई ने किया कुबूल, कहा- एक दूजे को करते हैं पसंद

Mon, 20 Dec 2021 01:40 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 20 Dec 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai and umar riaz confess that they like each other in front of salman khan and govinda in weekend ka vaar
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 में जबसे रश्मि देसाई आईं है तबसे ही उमर रियाज और उनके बीच गहरी दोस्ती देखने को मिल रही हैं। उमर रियाज और रश्मि देसाई दोनों मिलकर साथ में गेम खेलते हुए नजर आते हैं। इन दोनों को साथ में प्रशंसक बहुत ही पसंद करते हैं। हालांकि रश्मि देसाई और उमर रियाज ने कभी खुद के मुंह से अब तक ये बात स्वीकार नहीं की थी कि वो एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। लेकिन अब दोनों ने वीकेंड के वार में खुद ही इस बात को स्वीकार किया है कि ये दोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं।



तेजस्वी के सामने उमर रियाज ने खोला दिल का राज

उमर रियाज ने तेजस्वी प्रकाश के सामने अपने दिल का हाल बयां किया। दरअसल सलमान खान और गोविंदा ने तेजस्वी को ये टास्क दिया कि वो उमर रियाज से ये पूछे कि क्या वो रश्मि देसाई को पसंद करते हैं। जिसका जवाब देते हुए उमर रियाज ने कहा हां वो रश्मि को पसंद करते हैं। लेकिन तेजस्वी ने उनसे पूछा कि वो रश्मि को ज्यादा पसंद करते हैं या फिर उन्हें। जिसके बाद उमर ने कहा कि तेजस्वी कैसे सवाल पूछ रही है।

bigg boss 15 rashami desai and umar riaz confess that they like each other in front of salman khan and govinda in weekend ka vaar
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

दोनों ने किया स्वीकार

दरअसल इन दोनों से ही इस हफ्ते गोविंदा और सलमान खान ने मिलकर ये उगलवा दिया कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। दरअसल सलमान और गोविंदा ने इन्हें एक टास्क किया, जहां दोनों का जवाब अगर एक-जैसा होता तो दोनों सुरक्षित होते वरना दोनों पर पानी की बौछार होती। सलमान ने जब रश्मि और उमर से ये पूछा दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो उमर ने तुरंत ही हां में जवाब दिया, जबकि रश्मि ने थोड़ा सोचकर हां में जवाब दिया।

bigg boss 15 rashami desai and umar riaz confess that they like each other in front of salman khan and govinda in weekend ka vaar
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

घरवालों ने भी दोनों को एक-दूसरे के नाम से छेड़ा

जब रश्मि देसाई वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में आई थीं तो उस दौरान घरवाले उन्हें छेड़ते हुए नजर आए थे। घरवालों ने उमर और रश्मि को एक-दूसरे के नाम से काफी चिढ़ाया। दोनों अक्सर घर में एक-दूसरे को संभालते हुए और एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। घरवालों की बात सुनकर रश्मि काफी ज्यादा शर्मा गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai and umar riaz confess that they like each other in front of salman khan and govinda in weekend ka vaar
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

रश्मि के आने से दोस्ती में आई दरार

हालांकि सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ लोगों को ये भी लगता है कि रश्मि के घर में आने के बाद तेजस्वी, करण और उमर रियाज का बॉन्ड फीका पड़ने लगा है। धीरे-धीरे ये एक-दूसरे से काफी दूर हो गए हैं। एक तरफ जहां उमर अक्सर रश्मि का साथ देते हुए तेजस्वी के बारे में बुरा-भला कहते हुए नजर आते हैं तो वहीं करण ने सीधे तौर पर ये कह दिया कि वो रश्मि पर यकीन नहीं करते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 15 rashami desai and umar riaz confess that they like each other in front of salman khan and govinda in weekend ka vaar
आसिम के साथ रश्मि - फोटो : इंस्टाग्राम

आसिम की अच्छी दोस्त हैं रश्मि देसाई

बिग बॉस 13 में उमर रियाज के भाई आसिम रियाज और रश्मि देसाई ने हिस्सा लिया था। जहां शुरुआत में इन दोनों के बीच की दोस्ती कुछ खास नहीं थी। लेकिन सीजन का अंत आते-आते दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और उनकी ये दोस्ती घर के बाहर भी रही। जब बिग बॉस 15 में रश्मि आईं तो उन्होंने सीधे तौर पर तेजस्वी करण और उमर रियाज को अपनी प्राथमिकता बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed