बिग बॉस 15 के नौवें हफ्ते का वीकेंड का वार बहुत ही धमाकेदार रहा, जहां घरवालों ने एक-दूसरे पर जमकर जहर उगला तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के शो पर खास मेहमान बनकर पहुंचें रवीना टंडन, सुरभि ज्योति और रफ्तार। एक तरफ रफ्तार और सुरभि ज्योति ने जहां घर के अंदर एक खास एंट्री ली तो वहीं दूसरी तरफ रवीना ने अपनी धुन पर घरवालों को डांस करवाया। सलमान खान के साथ मिलकर रवीना टंडन ने 90 के दशक की यादों को एक बार फिर ताजा किया।
Bigg Boss 15: घर में आए मेहमानों के सामने ही लड़ पड़े कंटेस्टेंट्स, रश्मि का इस सदस्य पर निकाला गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले घर के अंदर आए सुरभि और रफ्तार
सबसे पहले मेहमान के रूप में घर में आईं नागिन 3 अभिनेत्री सुरभि ज्योति और रैपर रफ्तार। इन दोनों ने घरवालों को एक टास्क दिया। जिसमें उन्होंने कई अलग-अलग स्वाद की पानी-पुरी दी। सभी घरवालों को कारण बताते हुए अन्य घरवाले के हालिया बर्ताव के बारे में बताना था। इस टास्क की शुरुआत निशांत से हुई और निशांत ने सबसे पहले देवोलीना पर निशाना साधा। जिसके बाद एक-एक घरवाले ने एक दूसरे को कड़वी-मैली और अन्य तरह की पूरी खिलाई।
शमिता शेट्टी और अभिजीत बिचुकले में हुआ झगड़ा
टास्क के दौरान जब घरवालों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा तो उसी दौरान शमिता और अभिजीत के बीच बड़ा झगड़ा देखने को मिला। जहां अभिजीत ने शमिता को मैली पानी पुरी खिलाते हुए उनके लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया। अभिजीत ने शमिता को पानी पुरी खिलाते हुए कहा कि जिसे हमने समझा था फूल वो निकली गंदी नाली। अभिजीत के मुंह से इस तरह की बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
रश्मि का इस कंटेस्टेंट पर उतरा गुस्सा
रश्मि देसाई को भी अभिजीत बिचुकले का ये रवैया बिलकुल भी पसंद नहीं आया। जब रवीना ने घरवालों को गुनाहगार टास्क दिया तो उस दौरान रश्मि देसाई ने अभिजीत को गुनहगार बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि उन्हें उनके गुनाह पता नहीं है। वो बार-बार ऐसी भाषा का उपयोग करते हैं जो सुनने में बेहद खराब लगती है और वो उसे सुधारने की बजाय वो उसे सही बताने में लगे रहते हैं।
सलमान खान के सामने लड़ पड़े घरवाले
रश्मि ने आगे कहा कि शमिता को अभिजीत ने पैर की जूती कहा जिसे सुनने के बाद शमिता काफी गुस्सा हुईं। इस दौरान घरवालों ने भी अभिजीत पर कई सवाल उठाए। जिसके बाद सलमान खान के सामने ही अभिजीत ने कहा कि अगर घरवाले मेरे बिचुकले सरनेम का मजाक उड़ाएंगे तो वो मेरे पैर की जूती हैं, जिसे सुनकर सलमान खान काफी नाराज हुए।