{"_id":"61585b018ebc3eab7c7ed0c7","slug":"bigg-boss-15-sahil-shroff-was-seen-in-the-debut-film-with-shahrukh-khan-has-worked-as-bouncer-in-the-night-club","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: शाहरुख खान के साथ डेब्यू फिल्म में नजर आए थे साहिल श्रॉफ, नाइट क्लब में कर चुके हैं बाउंसर का काम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: शाहरुख खान के साथ डेब्यू फिल्म में नजर आए थे साहिल श्रॉफ, नाइट क्लब में कर चुके हैं बाउंसर का काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
साहिल श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। आज रात शओ का कलर्स पर आगाज हो चुका है। 'बिग बॉस के 15वें सीजन में इस बार 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लिया है। इस बार भी शो को सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करते नजर आए। वहीं, इस बार यह सीजन जंगल थीम पर आधारित है।
शो के इस में अलग- अलग बैकग्राउंड से प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया है। संगीत, टेलीविजन और फिल्मी बैकग्राउंड से जुड़े 15 कैंडिडेट बिग बॉस के 15वें सीजन में घर सदस्य के तौर पर यहां तीन महीने रहेंगे। इन्हीं 15 प्रतिभागियों में शामिल हैं मॉडल और एक्टर साहिल श्रॉफ। एक मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू करने के बाद, साहिल ने शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन 2: द किंग इज बैक' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। आइए जानते हैं बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने वाले इस कंटेस्टेंट के बारे में-
2 of 5
साहिल श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
17 अक्टूबर 1982 को जन्मे साहिल ऑस्ट्रेलिया में ही पले-बढ़े। वह एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रहकर अपनी मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान साहिल नाइट क्लबों में बाउंसर का काम किया करते थे।
3 of 5
साहिल श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
साहिल श्रॉफ को रियलिटी प्रतियोगिता 'द अमेजिंग रेस एशिया' के पहले सीजन में प्रतियोगी के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने कुछ विज्ञापन के लिए भी काम किया है। एक लोकप्रिय मॉडल होने के नाते, साहिल ने मनीष मल्होत्रा, विक्रम फडनीस और नरेंद्र कुमार जैसे कई डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साहिल श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
मॉडलिंग के बाद साहिल श्रॉफ ने फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 2' से अभिनय में कदम रखा। इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, बोमन ईरानी और लारा दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने एक युवा पुलिस वाले की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा भी मिली।
विज्ञापन
5 of 5
साहिल श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
'डॉन 2' के बाद साहिल 'शादी के साइड इफेक्ट', 'डियर माया' और वेब सीरीज 'बारिश' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। वहीं, शो की बात की जाए तो एक बार फिर शो की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में हो रही है। इस सीजन की थीम ‘जंगल में संकट’ है, जो 2 अक्टूबर से कलर्स पर प्रसारित होगा। शो का हिस्सा बने प्रतियोगी 24 घंटे कैमरे की निगरानी में रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।