सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: मेकर्स और सलमान खान पर फूटा लोगों का गुस्सा, कहा- करण कुंद्रा को ही बना दो विजेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 25 Oct 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan and bb makers trolled for not taking any action against karan kundrra fight with pratik sehajpal shares old video of kushal tandon
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV

बिग बॉस सीजन 15 के तीसरे हफ्ते में दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिला। जहां करण कुंद्रा ने प्रतीक सहजपाल को उठाकर पटक दिया। हालांकि प्रतीक ने उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया, जिसकी वजह से करण कुंद्रा हिंसा करने के बावजूद भी अपनी भी घर में मौजूद हैं। वीकेंड के वार में हालांकि सलमान खान ने करण कुंद्रा को खूब खरी-खोटी सुनाई और साथ ही उन्हें कहा कि अगर प्रतीक ने तुम्हारे खिलाफ एक्शन लिया होता तो तुम शो के बाहर होते। करण ने अपनी गलती के लिए प्रतीक सहजपाल से माफी भी मांगी।



सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

प्रतीक सहजपाल ने भले ही करण को उनकी गलती के लिए माफ कर दिया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बिलकुल भी माफ नहीं किया। करण कुंद्रा की इस हरकत पर लोगों ने नाराजगी जताई और बिग बॉस के मेकर्स को भेदभावी बताया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोगों को ये भी लगा कि करण की इतनी बड़ी गलती के बावजूद भी सलमान खान ने उनसे बेहद प्यार से बातचीत की। इसी के साथ लोगों ने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी वीडियोज भी साझा की।

Trending Videos
bigg boss 15 salman khan and bb makers trolled for not taking any action against karan kundrra fight with pratik sehajpal shares old video of kushal tandon
कुशाल टंडन - फोटो : Instagram

कुशाल टंडन की वीडियो की साझा

बिग बॉस के फैंस ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस के पुराने सीजन की कई ऐसी वीडियो साझा की, जिसमें कुशाल टंडन, जीशान खान, पुनीत इस्सर और एजाज खान सहित कई सितारों को घर में हिंसक होने के लिए शो से बाहर कर दिया गया था। कई फैंस ने सलमान खान के बिग बॉस सीजन 11 की वो वीडियो साझा की, जिसमें सलमान खान प्रियांक शर्मा पर चिल्लाते हुए उन्हें घर छोड़ने के लिए कह रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan and bb makers trolled for not taking any action against karan kundrra fight with pratik sehajpal shares old video of kushal tandon
जीशान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन कंटेस्टेंट को नहीं मिली थी माफी

बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार है जब किसी कंटेस्टेंट को घर में हिंसक होने के बावजूद भी बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया। इससे पहले बिग बॉस के घर में चाहे वो कुशाल टंडन हों या फिर प्रियांक शर्मा और जीशान खान सहित कई ऐसे कंटेस्टेंट बिग बॉस के इतिहास में रहे हैं, जिन्हें सिर्फ धक्का-मुक्की करने के लिए भी सीधा-सीधा घर से निकाल दिया गया था।

 

bigg boss 15 salman khan and bb makers trolled for not taking any action against karan kundrra fight with pratik sehajpal shares old video of kushal tandon
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण ने प्रतीक को उठाकर पटका
 
बीते हफ्ते जंगल में खूब दंगल देखने को मिला। करण और प्रतीक की लड़ाई ने सारी हदें पार कर दी। करण टास्क के दौरान प्रतीक के साथ पूरी तरह से हिंसक हो गए। सभी घरवालों को ये लग रहा था कि प्रतीक भी इसका जवाब हिंसा से देंगे, लेकिन प्रतीक ने अपने व्यवहार से हर किसी को हैरान कर दिया। जब सलमान खान ने प्रतीक को पूछा तो प्रतीक ने जवाब देते हुए कहा, ‘करण कुंद्रा, जिन्हें मैंने इतना समझा है मेरी जिदंगी में, उन्होंने मुझे पटका तो मैं गुस्सा नहीं था, लेकिन मेरा दिल दुखा’।

विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan and bb makers trolled for not taking any action against karan kundrra fight with pratik sehajpal shares old video of kushal tandon
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सलमान ने करण की लगाई क्लास

सलमान खान ने प्रतीक से बातचीत करने के बाद करण कुंद्रा की क्लास लगाई। सलमान ने करण को सीधे तौर पर कहा, ‘एक दिन आपको भी कोई उठाकर पटकेगा’। अपनी गलती का एहसास होने के बाद करण पूरी तरह से टूट गए और उन्होंने सलमान खान को अपनी फीलिंग एक्स्प्रेस करते हुए कहा कि उन्हें ये उम्मीद नहीं थी कि प्रतीक टास्क में उनके खिलाफ जाएगा और प्रतीक क्या करता है उसका मुझ पर असर होता है’।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed