फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान ने कटरीना कैफ के लिए किया पुशअप, कहा-तीस सेकंड भी तारीफ के लिए कम

Sun, 31 Oct 2021 12:50 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 31 Oct 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Salman Khan did pushups for Katrina Kaif said thirty seconds too short to praise her
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को लगातार देखने को मिल रहे हैं। शो की शुरुआत से ही सभी कंटेस्टेंट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं। बिग बॉस के इस सीजन को शुरू हुए चार हफ्ते पूरे हो चुके हैं और इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में एक बार फिर शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान घरवालो से मिलने पहुंचे। 

आज प्रसारित हुए इस खास एपिसोड में सलमान खान बीते हफ्ते घर में हुई सभी हरकतों पर सदस्यों की खिंचाई करते दिखाई दिए। हालांकि, इस बार सलमान घरवालों की खास अंदाज में क्लास लेते नजर आए। दरअसल, सलमान ने सभी घर को एक पेपर में घर के अन्य सदस्यों को लिए अपने मन में छिपी शिकायत लिखने को कहा। इसके बाद सभी सदस्य एक- एक कर अपनी शिकायतें बताते नजर आए। हालांकि, इस दौरान घर का माहौल भी काफी गरम हो गया। जिसे ठंडा करने पहुंचीं फिल्म सूर्यवंशी की पुलिस। 

 

Bigg Boss 15: Salman Khan did pushups for Katrina Kaif said thirty seconds too short to praise her
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 2 साल से अपनी रिलीज का इंतजार कर रही फिल्म सूर्यवंशी आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के रिलीज से पहले इसके निर्माता रोहित शेट्टी और फिल्म की हीरोइन कटरीना कैफ शो में  फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। शो में पहुंचे इन दोनों कलाकारों ने ना सिर्फ सलमान खान के साथ मस्ती की, बल्कि घरवालों के भी खूब मजे लिए।

Bigg Boss 15: Salman Khan did pushups for Katrina Kaif said thirty seconds too short to praise her
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

घरवालों से मिलने से पहले रोहित शेट्टी और कटरीना कैफ ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। मंच पर पहुंचीं अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कहा कि हम पुलिस है तो हमें पुलिस का काम भी करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह सलमान को उनके कुछ गुनाह गिनवाएंगी। इसके बाद उन्हें अपने जुर्म के लिए मंच पर तुरंत सजा भी दी जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Salman Khan did pushups for Katrina Kaif said thirty seconds too short to praise her
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

अपने गेम की शुरुआत करते हुए कटरीना ने सबसे पहले सलमान का जुर्म बताते हुए कहा कि सलमान हमेशा कोरियोग्राफर की बताइए स्टेप की जगह खुद की स्टेप्स करते हैं। इस पर सलमान अपने इस गुनाह को कबूल कर लेते हैं। जिसके बाद उन्हेंन सजा एक्ट्रेस उन्हें देती हैं कि वह उनकी आंखों में आंखें डाल कर 30 सेकंड तक उनकी तारीफ करें। इसके बाद सलमान कटरीना की तारीफों के पुल बांधते हुए कहते हैं कि आपके लिए 30 सेकंड से भी कम है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Salman Khan did pushups for Katrina Kaif said thirty seconds too short to praise her
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद कटरीना ने सलमान पर इल्जाम लगाया कि वह शूटिंग के समय सेट पर लेट पहुंचते हैं। इसका जवाब देते हुए सलमान ने कहा कि वह लेट पहुंचते और टाइम से पहले काम पूरा कर वापस लौट भी जाते है। इसके बाद उन्हें सजा देते हुए अभिनेत्री ने सलमान को उनकी पसंद का एक गाना गाने को कहा। इस पर सलमान ने राजेश खन्ना का मशहूर गाना ओ मेरे दिल के चैन लगाकर अपनी सजा पूरी की।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed