टेलीविजन के मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में हर दिन नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि, दर्शकों को बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई बवाल देखने के मिलता रहता है। ऐसे में घर का माहौल ज्यादातर गर्म ही बना रहता है। हालांकि, हफ्ते भर घर के अंदर हुई गहमा- गहमी के बाद सप्ताह में अंत में शो के होस्ट एक्टर सलमान खान इसे पहले से थोड़ा नरम और हल्का बनाते आते हैं।
Bigg Boss 15: विशाल कोटियन और जय भानुशाली की दोस्ती में आई दरार, सलमान खान के सामने कह दी यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज प्रसारित हुए एपिसोड में सलमान खान सभी घरवालों से उनके मन की बात करते नजर आए। इशके तहत सलमान ने सभी घर वालों को एक पेपर पर घर के के सदस्यों के लिए अपने मन में छिपी अपनी शिकायत और उस शिकायत की वजह लिखने को कहीं।
इसके बाद सभी सदस्य एख- एक कर अपनी स्क्रिप्ट पढ़ते हुए अपनी शिकायत और उसकी वजह बताते नजर। आए इसी दौरान विशाल कोटियन और जय भानुशाली भी एक दूसरे के प्रति अपनी शिकायत और उनकी वजह का खुलासा करते दिखाई दिए।
सबसे पहले विशाल ने जय के लिए अपनी शिकायत बताते हुए कहा कि वह जय को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानते थे। हालांकि, अपनी उस दोस्ती को निभाने में जय नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि जब वह शो में गलत नजर आ रहे थे, तो जय ने उन्हें ना तो इस बारे में बताया और ना ही उन्हें समझाने की कोशिश की। बल्कि उनसे बात करना ही छोड़ दी।
वहीं. जय ने अपनी बारी आने पर कहा कि विशाल की बात से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह दोस्ती पूरी ईमानदारी और दिल से निभाते हैं। हालांकि, विशाल से दोस्ती में मिलने धोखे और उनके दिखावटी व्यवहार की वजह से अब उन पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। जय ने यह भी कहा कि इस शो में विशाल अब सिर्फ उनका ही प्रतिद्वंदी है।