सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल के बीच हुआ टास्क, इस कंटेस्टेंट को बताया सबसे ज्यादा अकड़ू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 04 Dec 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan give task to the contestants people choose karan kundrra as akalmand and called pratik sehajpal akdu
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स लोगों को देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां पूरा वीआईपी और नॉन वीआईपी सदस्यों के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला तो वहीं अब वीकेंड के वार में हर घरवाले को यही लगा कि मेजबान सलमान खान आते ही उनकी क्लास लगाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सलमान खान ने बहुत ही प्यार से घरवालों से बातचीत की, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। हालांकि सलमान ने प्यार से बातचीत करके कई घरवालों को उनकी गलतियों के बारे में बताया।



सलमान खान ने करवाया टास्क

वीकेंड के वार पर जब भी सलमान खान आते हैं वो घरवालों से कई सारे टास्क करवाते हैं। हर हफ्ते कोई दो सदस्य होते हैं जो मेजबान सलमान खान के निशाने पर होते हैं। इस हफ्ते प्रतीक और करण कुंद्रा वापस अपनी फिजिकल लड़ाई के चलते सलमान खान के निशाने पर आए। सलमान खान ने इन दोनों के बीच एक टास्क करवाया और घरवालों से उनकी राय पूछी।

Trending Videos
bigg boss 15 salman khan give task to the contestants people choose karan kundrra as akalmand and called pratik sehajpal akdu
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

अक्ल और अकड़ का करवाया टास्क

दरअसल ये टास्क अक्ल और अकड़ का था। सलमान खान ने सभी घरवालों से उनकी राय पूछते हुए उन्हें प्रतीक और करण में से किसी एक को अक्ल और किसी एक को अकड़ का ब्रोच पहनाने के लिए कहा। जहां एक-एक करके सभी घरवाले आगे आए और उन्होंने अपने हिसाब से दोनों को अक्ल और अकड़ का टैग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan give task to the contestants people choose karan kundrra as akalmand and called pratik sehajpal akdu
Bigg Boss 15, Colors Tv - फोटो : Colors Tv

इस कंटेस्टेंट को बताया अक्लमंद और इसे कहा अकड़ू

अधिकतर घरवालों ने जहां करण को प्रतीक से अधिक अक्लमंद बताया तो वहीं अधिकतर लोगों ने प्रतीक को उनके जिद्दी एटिट्यूड की वजह से अकड़ दिया। जब सलमान खान ने प्रतीक से पूछा कि वो घरवालों की इस बात से कितना सहमत हैं तो प्रतीक ने जवाब देते हुए कहा कि वो इस बात से  बिलकुल भी सहमत नहीं है। यहां हर कोई खेलने आया है एक-दूसरे की बात मानने नहीं।

bigg boss 15 salman khan give task to the contestants people choose karan kundrra as akalmand and called pratik sehajpal akdu
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सलमान ने लगाई करण की क्लास  

हालांकि एक तरफ जहां सभी घरवालों ने करण कुंद्रा को सेंसिटिव और अक्लमंद कहा तो वहीं प्रतीक के साथ उनकी फिजिकल लड़ाई होने पर सलमान खान ने करण कुंद्रा के बर्ताव पर नाराजगी जाहिर की। सलमान खान ने कहा अगर इतने अक्लमंद हो  तो तुम्हारी अक्ल तब कहां जाती है जब तुम प्रतीक के साथ हिंसक होते हो।

विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan give task to the contestants people choose karan kundrra as akalmand and called pratik sehajpal akdu
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण कुंद्रा ने मानी अपनी गलती

हालांकि करण कुंद्रा ने सलमान खान से बातचीत के दौरान अपनी गलती मानी। करण ने कहा इस बार उन्होंने जो भी किया वो जानबूझकर नहीं किया। वो गलती से हो गया। लेकिन सलमान खान ने करण को समझाते हुए कहा कि अगर तुम्हारी भावनाएं इतनी जल्दी बदल जाती है तो ये गलत है तुम्हारे भविष्य के लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed