चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले से पहले आयोजित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर घरवालों से मुखातिब हुए। घरवालों से बातचीत करते हुए सलमान खान ने बीते हफ्ते घर में हुए सभी बवालों और हंगामों का हिसाब- किताब किया। इस दौरान सलमान खान ने करण कुंद्रा, अभिजीत बिचुकले और उमर रियाज की जमकर क्लास लगाई। इतना ही नहीं सलमान खान ने करण कुंद्रा और उमर रियाज की दोस्ती को लेकर भी कई तरह के सवाल उठाए।
Bigg Boss 15: सलमान खान ने जमकर लगाई करण कुंद्रा की क्लास, कहा- मर्द हो तो….
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतना ही नहीं इस दौरान सलमान खान ने करण से कई सवाल किए। उन्होंने यह भी कहा कि बिग बॉस के घर से आने से पहले करण निशांत और प्रतीक को जानते थे। लेकिन घर में आने के बाद उनकी शमिता शेट्टी से दोस्ती हुई और तेजस्वी प्रकाश उनकी गर्लफ्रेंड बनीं। हालांकि वह ना तो अपनी दोस्त का साथ देते दिखाई दिए और ना ही अपनी गर्लफ्रेंड का।
इस दौरान सलमान ने करण पर यह भी आरोप लगाया कि वह उमर रियाज के अलावा घर में किसी भी और सदस्य का साथनहीं देते हैं। उन्होंने यह तक कहा कि इस घर में किसी से भी करण के रिश्ते ना बनने की वजह तेजस्वी प्रकाश नहीं बल्कि उनके घनिष्ट दोस्त उमर रियाज है।
सलमान ने करण को तेजस्वी के साथ किए बर्ताव को लेकर फटकार लगाई और कहा कि वह कई बार तेजस्वी से उमर को सॉरी बोलने के लिए कहते नजर आए हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी उमर से यह नहीं कहा कि वह तेजस्वी से माफी मांगे। इस दौरान सलमान ने तेजस्वी को बताया कि जिसे यह घर में अपना दोस्त समझ रही हैं वह कभी उनका साथ नहीं देता। सलमान ने यह भी कहा कि अपने बॉयफ्रेंड के होने के बावजूद तेजस्वी इस घर में अकेली हैं।
सलमान खान की यह बात सुनते ही तेजस्वी रोने लगीं। वहीं करण से गुस्सा होते हुए सलमान ने कहा कि अपनी अपनी गर्लफ्रेंड से सही तरीके का बर्ताव करो। मर्द बनकर मर्द जैसी हरकतें करो। इसके अलावा सलमान खान ने उमर को भी उनकी हरकतों के लिए डांट लगाई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इस हरकत के लिए अब ना ही बिग बॉस और ना ही वह कोई सजा देंगे। अब उमर रियाज का फैसला शो की जनता करेगी।